सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will transfer funds to the accounts of Ladli sisters from Pandhana today and will give the gift of

MP News: सीएम आज पंधाना से करेंगे लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरित, विकास कार्यों की देंगे सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Feb 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को पंधाना (खंडवा) से 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे और 255 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। साथ ही बुरहानपुर में भी 696.37 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

MP News: CM will transfer funds to the accounts of Ladli sisters from Pandhana today and will give the gift of
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। योजना में अब तक लाडली बहनों के खातों में कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। 
Trending Videos

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 255 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं 354 करोड़ रुपये 11 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विशिष्ट रूप से मुख्यमंत्री डॉ. यादव 252 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली खंडवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना, 2.90 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं रैन बसेरा के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News:  मध्य प्रदेश के बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें, डीए, वेतनमान और कैशलेस इलाज पर टिकी निगाहें

वहीं, इसके अलावा शनिवार को मुख्यमंत्री बुरहानपुर जिले में कुल 696.37 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम, बुरहानपुर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी और अन्य विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें शासन की उपलब्धियों और योजनाओं को जिलेवासियों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 32 पूर्ण विकसित विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनकी कुल लागत 334.22 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 48 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 362.15 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में अधोसंरचना, जनसुविधा, कृषि और अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रोड-शो से होगी। यह रोड-शो शिकारपुरा थाना क्षेत्र के जीजामाता चौराहा से प्रारंभ होकर नेहरू स्टेडियम तक जाएगा। इस दौरान जिलेवासी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे और अभिनंदन करेंगे। यह पहल जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी और बुरहानपुर में रहने वाले नागरिकों के लिए सुविधाओं और जनसुविधाओं में सुधार लाने का अवसर बनेगी। प्रशासन ने रोड-शो और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले में विकास कार्यों की शुरुआत के साथ-साथ जनता में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास भी बढ़ेगा। इस मौके पर अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed