सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav offered prayers at the ancient Khedapati Hanuman Temple in Chhola, Minister Sarang presented

MP News: सीएम यादव ने छोला के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंत्री सारंग ने गदा भेंट की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 02 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बंगाल दौरे से लौटकर भोपाल में स्टेट हैंगर और छोला के खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भंडारा और प्रसाद वितरण भी हुआ।

MP News: CM Yadav offered prayers at the ancient Khedapati Hanuman Temple in Chhola, Minister Sarang presented
सीएम यादव ने हनुमान मंदिर में पूजा की, मंत्री सारंग ने भेंट की गदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बंगाल दौरे से लौटते ही राजधानी में अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया। वे सबसे पहले स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री छोला क्षेत्र स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति का वातावरण बना रहा। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Mohan Yadav Bankura Visit: पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम यादव, बोले-घुसपैठियों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं गदा भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर प्रदेशवासियों को दी श्रीहनुमान जयंती की बधाई एवं मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद और सद्प्रेरणा से हम अपने जीवन के निर्दिष्ट और उर्दिष्ट संकल्प की पूर्ति करने के लिए सद्कार्य करते जाएं...। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल मेट्रो का समय में बदलाव, कल से सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही दौड़ेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed