सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Cross-voting in three states increases MP Congress's concern, political arithmetic changes before Raj

MP News:  तीन राज्यों में क्रॉस वोटिंग से एमपी कांग्रेस की बढ़ी चिंता, राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी गणित बदल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 18 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, खासकर क्रॉस वोटिंग की घटनाओं ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। तीसरी सीट को लेकर मुकाबला रोचक माना जा रहा है, जहां सियासी गणित बदल सकता है।

MP News: Cross-voting in three states increases MP Congress's concern, political arithmetic changes before Raj
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के दूसरे राज्यों में राज्यसभा सीट को लेकर क्रास वोटिंग की घटना ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। मध्यप्रदेश में तीन में से दो सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि तीसरी सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। यह सीट फिलहाल कांग्रेस के पास है, लेकिन पार्टी के सामने इसे बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हाल ही में बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा (RS) चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग की घटनाओं ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। आगामी राज्यसभा चुनाव में प्रदेश की तीन सीटों पर मतदान होना है, ऐसे में पार्टी के भीतर सतर्कता बढ़ गई है। बिहार में मतदान के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक अनुपस्थित रहे, जबकि हरियाणा और ओडिशा में कुछ विधायकों ने विरोधी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट किया। इन घटनाओं ने  कांग्रेस नेतृत्व को अलर्ट कर दिया है, खासकर मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर। वर्तमान में तीन में से दो सीटों पर अभी भाजपा से डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन सांसद हैं। तीसरी सीट कांग्रेस के पास है, जिस पर दिग्विजय सिंह सांसद है। बता दें दिग्विजय सिंह पहले ही साफ कर चुके है कि वह दोबारा राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं है। ऐसे में तीसरी सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश में क्या है गणित?
मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। अभी तीन राज्य सभा सीटे खाली होने वाली हैं। एक सीट जीतने के लिए 58 वोट जरूरी हैं। भाजपा के पास अभी  164 विधायक हैं। इस गणित पर भाजपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस के पास फिलहाल 65 विधायक हैं, जो घटकर 63 तक पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  Bhopal Bomb Threat: जेके अस्पताल व यूनिवर्सिटी को बम धमकी, पुलिस सतर्क; ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र

तीसरी सीट पर टिकी नजर
तीसरी सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। अगर भाजपा तीसरी सीट जीतना चाहती है, तो उसे कम से कम 8 विधायकों की क्रॉस वोटिंग या अतिरिक्त समर्थन की जरूरत पड़ेगी। वहीं, कांग्रेस को आशंका है कि यदि क्रॉस वोटिंग होती है या भाजपा अतिरिक्त उम्मीदवार उतारती है, तो उसका गणित बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed