सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Successful trial on Ramganj Mandi-Bhopal rail line

Railway: रामगंज मंडी-भोपाल रेल लाइन पर 130 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल, पांच जिलों को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

यह नई रेल लाइन कोटा, झालावाड़, राजगढ़, सीहोर और भोपाल सहित पाँच जिलों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। वर्तमान में भोपाल-कोटा के बीच रेल यात्रा नागदा-उज्जैन अथवा बीना मार्ग से होती है, जिससे दूरी और समय दोनों अधिक लगते हैं।

Successful trial on Ramganj Mandi-Bhopal rail line
रेलवे लाइन का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान और मध्यप्रदेश को सीधे रेल संपर्क से जोड़ने वाली रामगंज मंडी–भोपाल नई रेल लाइन परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रेल संरक्षा आयुक्त (मध्य परिमंडल) गुरु प्रकाश ने कोटा मंडल के अंतर्गत खिलचीपुर–राजगढ़ सिटी के बीच लगभग 17.8 किलोमीटर लंबे रेल खंड का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया, जो इस खंड पर यात्री सेवा शुरू होने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Trending Videos

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, 276 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना में रामगंज मंडी से ब्यावरा तक करीब 165 किलोमीटर का हिस्सा कोटा मंडल के अंतर्गत आता है। मंडल द्वारा निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए रामगंज मंडी से खिलचीपुर तक ट्रैक बिछाने सहित अधिकांश बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है। इससे पहले फरवरी 2025 में नयागांवपुरा कुमार–खिलचीपुर तथा जुलाई 2025 में जरखेड़ा–शामपुर खंड का सफल सीआरएस निरीक्षण भी पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  कछवाहा राजवंश की कुलदेवी आमेर की शिलामाता; यहां चढ़ावे में अर्पित की जाती है शराब- कीजिए दर्शन

ताजा निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक की गुणवत्ता, स्थिरता और सीधाई की बारीकी से जांच की। साथ ही पुलों, लेवल क्रॉसिंग, अंडरपास, सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणालियों की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया। खिलचीपुर और राजगढ़ सिटी स्टेशन यार्ड का निरीक्षण करने के साथ मोटर ट्रॉली के जरिए ट्रैक की विस्तृत जांच की गई।

यह नई रेल लाइन कोटा, झालावाड़, राजगढ़, सीहोर और भोपाल सहित पांच जिलों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। फिलहाल भोपाल–कोटा के बीच यात्रा नागदा–उज्जैन या बीना मार्ग से होती है, जिससे दूरी और समय अधिक लगता है। नई लाइन शुरू होने के बाद दूरी में लगभग 100 किलोमीटर की कमी आएगी और यात्रा समय में 2 से 3 घंटे तक की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed