{"_id":"69eda8f95e37d19fb8066dbc","slug":"mp-news-due-to-heat-wave-in-madhya-pradesh-schools-from-nursery-to-eighth-standard-in-bhopal-are-closed-till-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, भोपाल में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, भोपाल में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। खजुराहो और रतलाम में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में भी रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई है। इसको देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने 30 अप्रैल तक स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक की छुट्टी घोषित कर दी है।
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते अवकाश घोषित कर दिया है। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह छुट्टी नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए घोषित की गई है। यह आदेश भोपाल जिले के सभी सरकारी, अशासकीय (निजी), अनुदान प्राप्त, सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश के अनुसार इस दौरान छात्रों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन विद्यालय के सभी शिक्षकों को अपने नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। जिला कलेक्टर की स्वीकृति के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह कदम उठाया है ताकि बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाया जा सके।
ये भी पढ़ें- MPPSC Prelims Exam 2026: एमपीपीएसी की प्रारंभिक परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर सख्त निगरानी; कई स्तर में सुरक्षा
भोपाल में अप्रैल की तपिश ने बढ़ाई चिंता
बता दें शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री अधिक रहा। लगातार दूसरे दिन राजधानी में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा। दिन के साथ रात में भी गर्मी बढ़ी, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजधानी में गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X