फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: During his Delhi visit, the CM met BJP President Naveen, Union Ministers Yadav and Patil, and the Lok

MP News: दिल्ली दौरे पर सीएम ने भाजपा अध्यक्ष नवीन, केंद्रीय मंत्री यादव, पाटिल और लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

Thu, 06 Aug 2026 09:57 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 06 Aug 2026 09:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर मध्य प्रदेश के विकास, जल संसाधन, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र-राज्य समन्वय से विकास कार्यों को और गति देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
MP News: During his Delhi visit, the CM met BJP President Naveen, Union Ministers Yadav and Patil, and the Lok
सीएम मोहन यादव की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। इन मुलाकातों में मध्य प्रदेश के विकास, जनकल्याण, जल शक्ति से संबंधित परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार, सुशासन और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: विशेषज्ञ डॉक्टरों का 'अकाल',दो दर्जन संचालनालय में अफसरी झाड़ रहे,स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की भी कमी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। दोनों नेताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान मध्य प्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, पेयजल उपलब्धता और जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 'जन-विश्वास अभियान' कल से, हर शुक्रवार जनता के बीच जाएगी सरकार, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

इसके बाद मुख्यमंत्री यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने, संसदीय परंपराओं, सुशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बिरला के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed