सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Fake attendance using AI, looting the government treasury; Leader of the Opposition says more than 12

MP News: सिंगरौली में जी-रामजी योजना में AI से फर्जी हाजिरी भरने का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने की जांच की मांग

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली में जी-रामजी (मनरेगा) योजना में AI जनरेटेड तस्वीरों से फर्जी मजदूर दिखाकर भुगतान किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 120 से अधिक फर्जी लाभार्थियों का दावा करते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 

MP News: Fake attendance using AI, looting the government treasury; Leader of the Opposition says more than 12
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली में जी-रामजी (मनरेगा) योजना के तहत बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सिंघार का दावा है कि योजना में असली मजदूरों की जगह AI से तैयार की गई तस्वीरें अपलोड कर सरकारी राशि निकाली जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में 120 से अधिक ऐसे फर्जी मजदूर सामने आए हैं, जिनका अस्तित्व केवल तस्वीरों तक सीमित है, लेकिन भुगतान पूरे तरीके से किया गया। आरोप है कि इस पूरे खेल में कमीशन की मांग भी की जा रही है, जबकि जिम्मेदार अफसरों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Trending Videos


योजना का नाम बदला, सिस्टम वही रहा
उमंग सिंघार ने कहा कि जी-रामजी को गरीब मजदूरों की आजीविका और सम्मान से जोड़ा जाना चाहिए था, लेकिन इसे भ्रष्टाचार का जरिया बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नाम बदलकर योजनाओं का प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार जस का तस बना हुआ है और मजदूरों का हक छीना जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूरे मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में सर्दी का आखिरी दौर, दो दिन और रहेगा असर, फिर लौटेगी गर्माहट, कटनी-शहडोल सबसे ठंडे

चंदेरी मारपीट मामला,कानून व्यवस्था पर सवाल
सिंघार ने अशोकनगर जिले के चंदेरी में सामने आए मारपीट के मामले को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा नेता और सरपंच द्वारा युवक की कथित पिटाई के वीडियो को साझा करते हुए कहा कि सत्ता से जुड़े लोग खुलेआम कानून हाथ में ले रहे हैं, जो प्रशासन की कमजोरी और कानून व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ता से जुड़े लोग ही कानून तोड़ेंगे, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। सिंघार ने इस घटना को सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का निगम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन, महापौर-एमआईसी पर लापरवाही के आरोप,रावण रूपी पुतला दहन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed