सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Female cheetah Nirva gave birth to 5 cubs in Kuno National Park number of cheetahs reached 29

Kuno National Park: कूनो में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता निरवा ने दिया पांच शावकों को जन्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Apr 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर पार्क में चीतों की संख्या 29 कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की।

MP News Female cheetah Nirva gave birth to 5 cubs in Kuno National Park number of cheetahs reached 29
कूनो नेशनल पार्क में चीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है, जो भारत में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। हाल ही में कूनो से दो चीते मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए थे, जिससे पार्क में चीतों की संख्या 24 रह गई थी। लेकिन अब नीरवा के पांच शावकों के आगमन से यह आंकड़ा फिर से 29 पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी बारिश और ओले का अलर्ट, कई जिलों में गर्मी करेगी परेशान, अगले 4 दिन रहेगा असर

इन शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और इन पर विशेष मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। बताया गया है कि ये सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके लिए विशेष देखभाल की जा रही है।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव बोले- बाबा साहब के संविधान ने सामान्य व्यक्ति को भी शीर्ष तक पहुंचने का मौका दिया

इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए कूनो की टीम, विशेषज्ञों और सभी सहयोगियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed