सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Kamal Nath accuses BJP of tampering with the Constitution, tells Rahul and the opposition

MP News: महिला आरक्षण पर सियासत गरम, कमलनाथ का भाजपा पर हमला, बोले- संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश रोकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 17 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष के साथ मिलकर इस बिल का विरोध किया।

MP News: Former CM Kamal Nath accuses BJP of tampering with the Constitution, tells Rahul and the opposition
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह महिलाओं को अधिकार देने के बजाय संविधान की मूल भावना को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देश की महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहिए थी बल्कि भारत के संविधान पर हमला करना चाहती थी। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: राजगढ़ में CMHO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और पंचायत तथा नगर निकाय चुनाव में स्वर्गीय राजीव गांधी ने स्वयं महिलाओं को आरक्षण देने की पहल की थी। लेकिन भाजपा का इरादा महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय ओबीसी, आएसटी और एसटी वर्ग के हितों पर चोट करना और गलत तरीक़े से परिसीमन कर दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत तथा छोटे राज्यों के साथ अन्याय करना था। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष को लामबंद किया और इस तरह के असंवैधानिक विधेयक को दो तिहाई बहुमत प्राप्त करने से रोक दिया। संविधान की रक्षा के इस महान कार्य के लिए देश की जनता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सभी सांसदों को हमेशा याद करेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘जनता देगी जवाब’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed