फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former Congress leader Rakesh Yadav joins BJP, state president Hemant Khandelwal made state spokesper

MP News:कांग्रेस नेता राकेश यादव भाजपा में शामिल,हेमंत बोले-कांग्रेस में सच में सच बोलने वाले को दबाया जाता है

Thu, 09 Jul 2026 07:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Jul 2026 07:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

विज्ञापन
MP News: Former Congress leader Rakesh Yadav joins BJP, state president Hemant Khandelwal made state spokesper
पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता के तुरंत बाद भाजपा ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंप दी। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राकेश सिंह यादव ने करीब 30 वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की, लेकिन सच बोलने की वजह से उनकी आवाज दबाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व बिना किसी ठोस साक्ष्य के सरकार पर आरोप लगाता है और सवाल उठाने वाले नेताओं को पार्टी में जगह नहीं मिलती। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के अधिकांश कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मौजूदा नेतृत्व से भरोसा उठ चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में ढोल पिटवाने पर विवाद, अफसर पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पार्टी को "ब्रोकर" की तरह चला रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस में बड़े पद पैसे लेकर दिए जाते हैं और ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। राकेश सिंह यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। जब उन्होंने टीवी बहस में पार्टी का पक्ष रखने के लिए उन आरोपों के समर्थन में दस्तावेज मांगे, तो बताया गया कि कोई साक्ष्य नहीं हैं। इसके बाद कांग्रेस ने नेताओं को मीडिया डिबेट में जाने से रोक दिया और उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने पिछले सप्ताह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 40 लंबे रूटों पर शुरू होगी सरकारी बस सेवा, मोबाइल ऐप पर मिलेगी हर 10 सेकंड की लोकेशन

यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में निराशा है और यदि यही स्थिति रही तो पार्टी का संगठन और कमजोर होगा। उन्होंने भाजपा को राष्ट्रहित में काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि यहां कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी मिलती है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस झूठे और तथ्यहीन आरोपों के सहारे राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा विकास और सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राकेश सिंह यादव के अनुभव का लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed