फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Hira Singh Kaushal, the mastermind behind fake MBBS degree and government recruitment, suspended, ord

MP News: एमबीबीएस की फर्जी डिग्री और सरकारी भर्ती का मास्टरमाइंड हीरा सिंह कौशल निलंबित, आदेश जारी

Thu, 28 May 2026 11:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 28 May 2026 11:01 PM IST
सार

फर्जी एमबीबीएस डिग्री और भर्ती रैकेट मामले में गिरफ्तार हीरा सिंह कौशल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। मामले में अब विभागीय मिलीभगत और फर्जी नियुक्तियों के नेटवर्क की जांच तेज हो गई है।

विज्ञापन
MP News: Hira Singh Kaushal, the mastermind behind fake MBBS degree and government recruitment, suspended, ord
फर्जी डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड हीरा सिंह निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी एमबीबीएस डिग्री और सरकारी भर्ती रैकेट का मास्टरमाइंड हीरा सिंह कौशल पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर दी है। हीरा सिंह को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। हीरा सिंह सीहोर जिले के बिलकिसगंज में रेडियोग्राफर के पद पर पदस्थ था। अमर उजाला ने 21 मई को 'MP: फर्जी डिग्री रैकेट के मास्टरमाइंड हीरा सिंह का आका कौन? 2021 में जेल गया फिर भी सरकारी नौकरी में लौट आया' इस शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले को सीहोर सीएमएचओ डॉ.सुधीर डेहरिया और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला तक जानकारी पहुंची तो उन्होंने तुरंत गिरफ्तार हीरा सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए, जिसके बाद कार्रवाई हुई। बता दें दमोह और जबलपुर में तीन फर्जी एमबीबीएस की डिग्री से डॉक्टर पकड़ में आए थे। उन्होंने हीरा सिंह का नाम लिया था। इसके बाद दमोह पुलिस ने 20 मई को हीरा सिंह को भोपाल से गिरफ्तार किया। अब तक 12 फर्जी डिग्री से डॉक्टर के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले में जांच करर ही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 'मम्मी-पापा मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी, उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी', IPS-जज की बेटी का मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन


फर्जी डिग्री और भर्ती घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और विभागीय संरक्षण पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि हीरा सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम की संविदा भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लोगों के संपर्क में रहकर फर्जी डिग्री, जाली मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और नौकरी दिलाने का नेटवर्क संचालित कर रहा था।सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्ष 2021 में बैतूल में फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में गिरफ्तार होकर जेल जाने के बावजूद वह दोबारा सरकारी नौकरी में कैसे लौट आया। उस मामले में आरोप था कि उसने युवाओं से लाखों रुपये लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था और कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए थे। शिकायत के बाद वह करीब छह महीने जेल में रहा, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से विभाग में सक्रिय हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी में डबल अटैक वाला मौसम, 46 जिलों में लू का असर, कई इलाकों में आंधी-बारिश बनेगी मुसीबत

जानकारी के अनुसार हीरा सिंह वर्ष 2007 में मुलताई में एक्स-रे टेक्निशियन के पद पर नियुक्त हुआ था। इसके बाद उसने विभागीय संपर्कों और सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर कथित रूप से फर्जी नियुक्तियों और डिग्री नेटवर्क को फैलाया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने कितने लोगों को नौकरी दिलाई और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका रही। मामले में यह आरोप भी सामने आए हैं कि हीरा सिंह बिना नियमित ड्यूटी किए वेतन प्राप्त कर रहा था। वहीं, सीहोर सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया था कि आरोपी एक मई से अवकाश पर था और उसके खिलाफ लगे आरोपों की विभागीय जांच कराई जाएगी। मोह और जबलपुर में फर्जी डॉक्टरों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने भोपाल से हीरा सिंह को गिरफ्तार किया था। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई के बाद पूरे मामले में विभागीय जवाबदेही और संभावित मिलीभगत की जांच तेज होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: किस आधार पर हाई कोर्ट ने त्विषा की सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत खारिज की? पांच कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed