{"_id":"69d3a25fb393dcbd2e08cefc","slug":"mp-news-khajuraho-s-world-heritage-temples-will-be-encroachment-free-the-center-initiated-action-on-the-init-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खजुराहो के विश्व धरोहर मंदिर होंगे अतिक्रमण मुक्त, सांसद शर्मा की पहल पर केंद्र ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खजुराहो के विश्व धरोहर मंदिर होंगे अतिक्रमण मुक्त, सांसद शर्मा की पहल पर केंद्र ने शुरू की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
खजुराहो के विश्व धरोहर मंदिरों के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए केंद्र सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सांसद विष्णुदत्त शर्मा की पहल के बाद अवैध निर्माण चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं और जल्द हटाने की तैयारी है।
केंद्रीय मंत्री के साथ वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त करने की दिशा में अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा की पहल के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने 1 दिसंबर 2025 को लोकसभा में नियम 377 के तहत खजुराहो क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और अनियंत्रित निर्माण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- MP: एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित
मंत्री ने पत्र लिखकर जानकारी दी है कि खजुराहो के मंदिर, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की निगरानी में हैं। हाल ही में ASI द्वारा किए गए सर्वे में मंदिरों के आसपास निषेध और विनियमित क्षेत्र में कई अवैध निर्माण पाए गए हैं। इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन से निर्माण रोकने और अवैध ढांचों को हटाने के लिए सहयोग मांगा गया है। पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर
ASI ने साफ किया है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि खजुराहो की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना जरूरी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X