{"_id":"6a0870e0c3e40156a0019ca6","slug":"mp-news-madhya-pradesh-bjp-strict-on-leaders-who-broke-discipline-summoned-three-more-officials-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर मध्य प्रदेश भाजपा सख्त, तीन और पदाधिकारियों को तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर मध्य प्रदेश भाजपा सख्त, तीन और पदाधिकारियों को तलब किया
Sat, 16 May 2026 06:58 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 16 May 2026 06:58 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता और बड़े वाहन काफिलों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पार्टी ने पवन पाटीदार, रेखा यादव और वीरेंद्र गोयल को भोपाल तलब कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
भाजपा ने अनुशासन हीनता मामले में तीन पदाधिकारियों को तलब किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार ने अनुशासनहीनता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई का सिलसिला तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीजल-पेट्रोल बचत की अपील का उल्लंघन कर वाहन रैलियां निकालने वाले नेताओं पर अब संगठन स्तर पर जवाब तलब किया जा रहा है। अब तक की कार्रवाई में भिंड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन यादव को पद से हटाया जा चुका है, जबकि मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह से भी उनके सभी दायित्व वापस ले लिए गए है।
इसी क्रम में अब तीन और नेताओं को प्रदेश नेतृत्व ने तलब किया है। इनमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल शामिल हैं। इन सभी को रविवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- MP Politics: PM Modi की अपील के बाद भाजपा संगठन सख्त, 3 और नेताओं से मांगा जवाब
विज्ञापन
जानकारी के के अनुसार, इन नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में बड़े वाहन काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, जो पीएम की ईंधन बचत और सादगी की अपील के विपरीत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पवन पाटीदार ने ग्वालियर में वाहन रैली का आयोजन किया, वहीं रेखा यादव छतरपुर दौरे के दौरान समर्थकों के काफिले के साथ नजर आईं। सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल भी कार्यक्रम में बड़े काफिले के साथ पहुंचे थे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि इन नेताओं से जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई करते हुए पद से हटाने तक का निर्णय लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ भोपाल में महिला कांग्रेस का धक्का मार्च, जताया अनोखा विरोध