सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Vishwas Sarang met meritorious students in Bhopal and said – hard work creates true identity

MP News: भोपाल में मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, बोले-मेहनत ही असली पहचान बनाती है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 26 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत ही असली पहचान बनाती है और युवा ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत हैं।

MP News: Minister Vishwas Sarang met meritorious students in Bhopal and said – hard work creates true identity
मंत्री विश्वास सारंग बच्चों को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से उनके निवास के पास सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री ने छात्रों से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री सारंग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी बड़ी भूमिका है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे आगे भी मेहनत जारी रखें और अपने परिवार, स्कूल और भोपाल का नाम देशभर में रोशन करें। उन्होंने कहा कि जीवन का यह समय केवल शुरुआत है और आगे लंबा सफर तय करना है। युवाओं को अपनी क्षमता, अनुशासन और परिश्रम का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। मंत्री ने छात्रों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रयास भी जारी है, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद और मार्गदर्शन देने का भरोसा भी दिया। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी छात्रों का शानदार प्रदर्शन
इस अवसर पर स्कूल के छात्रों की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। कक्षा 10वीं में महिमा खाड़े ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। राकेश कुमार ने 97.6 प्रतिशत, पूजा चौरसिया ने 97.4 प्रतिशत और भूमिका अहिरवार ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट सूची में जगह बनाई। इन छात्रों की सफलता से स्कूल और भोपाल शहर को गर्व महसूस हुआ है। 

ये भी पढ़ें-  शिवपुरी कलेक्टर सामंतवादी सोच को बढ़ावा देने आए हैं?: सिंधिया को 'महाराज साहब' कहने पर भड़के कांग्रेसी; जानें
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed