सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New division of work among officers in the CM Secretariat, responsibilities decided from Simhastha to

MP News: सीएम सचिवालय में अफसरों के काम का नया बंटवारा,सिंहस्थ से राजनीतिक नियुक्तियों तक तय हुई जिम्मेदारियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 24 Apr 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम सचिवालय में अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है। नई व्यवस्था में सिंहस्थ, राजनीतिक नियुक्तियां, केंद्र समन्वय और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जैसे अहम कार्य अलग-अलग अफसरों को सौंपे गए हैं।
 

MP News: New division of work among officers in the CM Secretariat, responsibilities decided from Simhastha to
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के बीच कामकाज का नया बंटवारा किया। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि सचिवालय का काम अधिक सुचारु रूप से चल सके। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को समन्वय से जुड़े मामलों, ट्रांसफर संबंधी फाइलों, सिंहस्थ से जुड़ी ए-प्लस नोटशीट और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही इंदौर और उज्जैन संभाग से जुड़े मामलों की निगरानी भी वे करेंगे। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: गर्म हवाओं का अटैक, मध्यप्रदेश में बढ़ी झुलसाने वाली गर्मी, आज 11 जिलों में लू का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव आलोक कुमार सिंह को सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियों, सांसदों और विधायकों से जुड़े कार्यों के साथ कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से जुड़े मामलों को भी वे देखेंगे। सचिव टी. इल्याराजा को केंद्र सरकार और दिल्ली से जुड़े मामलों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वे केंद्र के साथ तालमेल और लंबित विषयों पर काम करेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को विभिन्न विभागों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वे सीएम कार्यालय की विजिलेंस शाखा, सरकार के संकल्प पत्र की मॉनिटरिंग, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विधायक डैशबोर्ड और आईटी सेल की देखरेख करेंगे।


ये भी पढ़ें-  भोपाल में लॉरेंस गैंग पर शिकंजा: गिरोह का ‘कॉर्पोरेट मॉडल’ उजागर, 10 करोड़ के फिरौती केस में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed