सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Now, a "Pushpak Viman"-like facility reaches the darbar of Ramraja! Bhopal-Chanderi-Orchha helicopter

MP News: रामराजा के दरबार तक अब “पुष्पक विमान” जैसी सुविधा! भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेली सेवा का शुभारंभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 19 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेली सेवा शुरू की। अब श्रद्धालु और पर्यटक कम समय में ‘रामराजा’ के दरबार तक हेलीकॉप्टर से आसानी से पहुंच सकेंगे।
 

MP News: Now, a "Pushpak Viman"-like facility reaches the darbar of Ramraja! Bhopal-Chanderi-Orchha helicopter
सीएम मोहन यादव ने हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत भोपाल-चंदेरी-ओरछा सेक्टर की हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। राजधानी के स्टेट हैंगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान कर हेलीकॉप्टर को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरछा में भगवान श्रीराम राजा के रूप में विराजमान हैं और उनके दर्शन के लिए ‘पुष्पक विमान’ जैसी हेली सेवा की व्यवस्था की गई है। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि भोपाल-ओरछा और चंदेरी जैसे विरासत शहरों को इस सेवा से जोड़ा गया है, जो पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी में गर्मी के बीच मौसम की चाल बदली, रतलाम 44 डिग्री, कई जिलों में बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम कर रही 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे एविएशन सेक्टर से महाराष्ट्र सहित कई राज्य प्रेरणा ले रहे हैं। हेली पर्यटन सेवा का उद्देश्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को सुगम, सुरक्षित और आनंददायक बनाना है, जिससे पर्यटकों का समय बचेगा और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा। उन्होंने भगवान परशुराम के साहस, पराक्रम और धर्म के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज को प्रेरणा देता है। ऐसे पावन अवसर पर प्रदेश को यह सेवा समर्पित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है और जरूरतमंदों के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा की पहल देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश ने की है। 

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

हेली सेवा से पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा 
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र और विविध पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए हेली सेवा से पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार पर्यटन को प्राथमिकता देते हुए हवाई, रेल, सड़क और जल परिवहन के क्षेत्र में लगातार विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ओंकारेश्वर-महाकालेश्वर-इंदौर तथा कान्हा-बांधवगढ़-मैहर-अमरकंटक-चित्रकूट सेक्टर में हेली सेवा शुरू की जा चुकी है और अब यह तीसरा सेक्टर है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: चार दिन की मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन प्लान, कई जिलों में सर्जरी,परफॉर्मेंस पर निगरानी

भोपाल से चंदेरी 5500 और ओरछा 6500 रुपए में 
मुख्यमंत्री ने बताया कि हेली सेवा के अंतर्गत चंदेरी से ओरछा का किराया 2,750 रुपये, भोपाल से चंदेरी का 5,500 रुपये और भोपाल से ओरछा का किराया 6,500 रुपये निर्धारित किया गया है। भोपाल-ओरछा पैकेज 14,500 रुपये का है, जिसमें हेलीकॉप्टर किराया, टैक्सी शुल्क तथा दर्शन-प्रसाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा के संचालन में राज्य सरकार द्वारा मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में प्रथम यात्रियों  अबधेश प्रसाद शुक्ला, रेवती शुक्ला एवं रमाशंकर शुक्ला को बोर्डिंग पास प्रदान किए गए। इस सेवा में 6-सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। पर्यटक IRCTC और Fly Ola पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed