फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Order for judicial inquiry into Dewas firecracker factory accident, commission formed under the chair

MP News: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की न्यायिक जांच के आदेश, रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित

Fri, 15 May 2026 10:42 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 15 May 2026 10:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने देवास जिले के टोंकखुर्द स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में गठित आयोग एक माह में रिपोर्ट सौंपेगा।

विज्ञापन
MP News: Order for judicial inquiry into Dewas firecracker factory accident, commission formed under the chair
शासन ने देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन ने देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को हुई दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य शासन ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। जारी आदेश के मुताबिक आयोग हादसे के कारणों की जांच करेगा और यह भी पता लगाएगा कि घटना में लापरवाही का परीक्षण और साथ ही जिम्मेदार व्यक्तियों और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: रिटायर्ड जज व बेटे खिलाफ थाने में परिजनों ने किया हंगामा, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत; जानें मामला
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगी जांच
आयोग को हादसे के दौरान और बाद में किए गए अग्निशमन, बचाव, चिकित्सा सहायता और आपदा प्रबंधन संबंधी कार्यों की प्रभावशीलता का परीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण और उपयोग से जुड़े सुरक्षा मानकों, लाइसेंस शर्तों और कानूनी प्रावधानों के पालन की स्थिति की भी जांच की जाएगी। आयोग यह भी देखेगा कि विस्फोटक अधिनियम, फैक्ट्री अधिनियम, श्रम सुरक्षा नियमों और अन्य संबंधित कानूनों का कहीं उल्लंघन तो नहीं हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घाटे में चल रही भोपाल मेट्रोः कमाई का नया मॉडल भी ठंडा, प्री-वेडिंग शूट की अनुमति के 10 दिन बाद भी बुकिंग नहीं

एक माह में सौंपनी होगी रिपोर्ट
राज्य शासन ने आयोग को अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से एक माह के भीतर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

ये भी पढ़ें- Bhopal: धर्मगुरुओं-मुस्लिम नेताओं की अपील का असर, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रही

भविष्य के लिए भी देगा सुझाव
जांच आयोग भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों, निरीक्षण प्रणाली, आपदा प्रबंधन और नियामक व्यवस्था में सुधार संबंधी सुझाव भी शासन को देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed