फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparations for local body elections intensify; state has 5.67 crore voters; 27.40 lakh names added

MP News: स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी तेज, प्रदेश में 5.67 करोड़ मतदाता; एसआईआर के बाद 27.40 लाख नाम बढ़े

Fri, 31 Jul 2026 07:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 31 Jul 2026 07:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं का अद्यतन आंकड़ा जारी किया है। नई सूची में प्रदेश के कुल मतदाताओं की संख्या 5.67 करोड़ पहुंच गई है, जो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी सूची से 27.40 लाख अधिक है।
 

विज्ञापन
MP News: Preparations for local body elections intensify; state has 5.67 crore voters; 27.40 lakh names added
मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची का नया आंकड़ा सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 5 करोड़ 67 लाख 21 हजार 353 मतदाता पंजीकृत हैं। यह संख्या निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी मतदाता सूची की तुलना में 27 लाख 40 हजार 288 अधिक है। राज्य निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में 2 करोड़ 91 लाख 9 हजार 422 पुरुष, 2 करोड़ 76 लाख 10 हजार 389 महिला तथा 1,542 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, स्थानीय निकाय चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश के गांवों में 4 करोड़ 6 लाख 70 हजार 369 मतदाता हैं, जबकि शहरों में 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार 984 मतदाता दर्ज किए गए हैं। यानी कुल मतदाताओं में लगभग 72 प्रतिशत हिस्सेदारी ग्रामीण क्षेत्रों की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पद्मश्री हिंदी साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन


इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया था। उस प्रक्रिया के बाद जारी मतदाता सूची में प्रदेश में 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता दर्ज थे। इनमें 2 करोड़ 79 लाख 4 हजार 975 पुरुष, 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिला और 904 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, यह सूची आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगी। हालांकि, वर्ष 2027 में प्रस्तावित चुनाव 31 दिसंबर 2026 तक की स्थिति में तैयार अंतिम मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएंगे। ऐसे में पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और अन्य संशोधन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: चीता प्रोजेक्ट के डायरेक्टर सूचना आयोग में तलब, RTI में जानकारी नहीं देने पर राज्य सूचना आयुक्त सख्त
 
प्रदेश में मतदाताओं के आकड़े - 
कुल मतदाता: 5,67,21,353
पुरुष: 2,91,09,422
महिला: 2,76,10,389
थर्ड जेंडर: 1,542
ग्रामीण मतदाता: 4,06,70,369
शहरी मतदाता: 1,60,50,984
SIR के बाद बढ़े मतदाता: 27,40,288
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed