{"_id":"650c15b1e79651afda0a29ca","slug":"mp-news-three-youth-reached-bhopal-after-traveling-60-kilometers-application-for-development-work-in-village-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 60 किलोमीटर दंडवत होते हुए भोपाल पहुंचे तीन युवा, गांव में विकास कार्य की लाए अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 60 किलोमीटर दंडवत होते हुए भोपाल पहुंचे तीन युवा, गांव में विकास कार्य की लाए अर्जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव में विकास कार्य न होने से दुखी तीन युवा अपने गांव से 11 दिन पहले सीएम हाउस के लिए निकले थे। ये तीनों अपनी दरख्वास्त लेकर आज यानी गुरुवार को राजधानी भोपाल पहुंचे हैं।
भोपाल पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आज तक आपने भक्तों को भगवान के सामने दंडवत होते हुए देखा होगा। लेकिन कभी किसी को विकास कार्य की अर्जी दंडवत होकर देते हुए नहीं देखा होगा, लेकिन ऐसे ही तीन युवा अपने गांव में विकास कार्य की अर्जी लेकर विदिशा से आज करीब 60 किलोमीटर दंडवत होते हुए भोपाल पहुंचे।
Trending Videos
ये तीनों युवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर अपने गांव में विकास कार्य की गुहार लगाना चाहते हैं। उनका कहना था कि उनके गांव में विकास कार्य नहीं हुए हैं। अल्प वर्षा के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। बिजली पानी रोड और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी उनके गांव जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इनके एक युवा आरोन तहसील जिला गुना ग्राम सुल्तानपुर और दूसरा गांव अमरपुरा का रहने वाला है। इनका नाम चंचल, पवन और धनपाल यादव है। तीनों 11 दिन पहले अपने घर से भोपाल की इस यात्रा पर निकले थे। राजधानी की सड़क पर तीनों युवाओं का दंडवत होना चर्चा का विषय बन गया था। हर कोई उन्हे इस पिंड भरते देख हैरान था।
हाथ में थामे हैं तिरंगा
युवक हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे हैं। इनमें से एक युवक पवन यादव ने बताया कि हम तीनों 8 सितंबर से इस यात्रा पर निकले हैं। दंडवत होते हुए सीएम हाउस जा रहे हैं। मामा से मिलकर उन्हें गांव की समस्या से अवगत कराना चाहते हैं। हम इतने दिनों से यात्रा कर रहे हैं लेकिन अभी तक हमारा संदेश मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा है। युवक ने आगे बताया कि हम यह यात्रा अपने खर्चे पर कर रहे थे और अब हमारा पूरा पैसा भी खर्च हो गया है।

कमेंट
कमेंट X