सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two-day conference of young MLAs starts in Bhopal today, MLAs from three states will participate.

MP  News: भोपाल में आज से युवा विधायकों का दो दिनी सम्मेलन, तीन राज्यों के विधायक होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 30 Mar 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में आज से युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 50 से अधिक विधायक भाग लेंगे। सम्मेलन में लोकतंत्र, जनभागीदारी और ‘विकसित भारत 2047’ जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।
 

MP News: Two-day conference of young MLAs starts in Bhopal today, MLAs from three states will participate.
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार से आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के तहत होने वाले इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के  युवा विधायक हिस्सा लेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 37, छत्तीसगढ़ के 15 और राजस्थान के 22 विधायक शामिल हैं। सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। पहले दिन ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी भी संबोधित करेंगे। दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047: युवा विधायकों के दायित्व और चुनौतियां’ विषय पर चर्चा होगी। इस सत्र में एमआईटी पुणे के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड का भी विशेष संबोधन होगा।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  नाबालिग को बार-बार नोंचा: बड़ी बहन की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया, शराब पिलाकर कराया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन के समापन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल होंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह सम्मेलन युवा जनप्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदारियों और भविष्य की चुनौतियों पर संवाद का मंच प्रदान करेगा, जिससे बेहतर शासन और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश की सबसे बड़ी स्लीमनाबाद टनल जल्द होगी पूर्ण, 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed