सब्सक्राइब करें

MP News :महिलाओं ने बांधी राखी, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- बहनों के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Aug 2025 06:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बहनों के साथ मिलकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने बहनों के आशीर्वाद को अपनी सफलता का मूल बताया और कहा कि बहनों के सशक्तिकरण से समाज में नई पहचान बनती है। उन्होंने प्रदेश और खासकर उज्जैन के विकास के लिए बहनों के योगदान की भी सराहना की।

विज्ञापन
MP News: Women tied Rakhi in Ujjain, CM Dr. Mohan Yadav said- I became the Chief Minister with the blessings o
सीएम डॉ. यादव को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन क्षिप्रा विहार के समीप नर्मदा वाटिका और शिवांजलि गार्डन में बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया और राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा लगातार जारी है। बहनों के आशीर्वाद से आज मैं इस मुकाम पर हूं। बहनों के सशक्तिकरण और सम्मान से एक अलग नई पहचान बनाई है। महाकाल की कृपा है कि लाखों बहनों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, जिससे सारी परेशानियां बहनों के आशीर्वाद से खत्म हो जाती है।      

Trending Videos
MP News: Women tied Rakhi in Ujjain, CM Dr. Mohan Yadav said- I became the Chief Minister with the blessings o
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस घर में माता-बहनें होती हैं, उस घर में ईश्वर का आशीर्वाद भी होता है। वह घर आनंदमय रहता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। उन्होंने प्राचीन काल का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बहन द्रौपदी की रक्षा की थी। प्राचीन काल से हर घर में त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाए जाते हैं और घरों में माता-बहनों के आनंद में कोई कमी नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के साथ उज्जैन में भी निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं। देवास रोड स्थित नागझिरी एवं इंदौर रोड स्थित कपड़ा उद्योग खुलने से बहनों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Women tied Rakhi in Ujjain, CM Dr. Mohan Yadav said- I became the Chief Minister with the blessings o
सीएम डॉ. यादव को लाड़ली बहनें राखी बांधते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक एवं मंत्री रहते हुए ग्रामों में एवं शहर के विभिन्न वार्डों में राखी बंधवाने का कार्य किया है और उनके आशीर्वाद से आज मैं मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कई जिलों में इस परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा रक्षाबंधन के पर्व पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षाबंधन पर नेग स्वरूप 250 रुपए हाल ही में बहनों के खातों में राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पार्षद निर्मला परमार एवं सुगनबाई बाघेला समेत अन्य बहनों ने प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी आश्रम की मंजू दीदी और उषा दीदी ने भी राखी बांधी।

 
MP News: Women tied Rakhi in Ujjain, CM Dr. Mohan Yadav said- I became the Chief Minister with the blessings o
सीएम डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवांजलि गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए और कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री को बहनों के द्वारा दोनों हाथों में राखी बांधी गई साथ ही मंच पर बहनों के द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के सबसे पवित्र रिश्तों का त्यौहार है। बहनों के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में विकास के कार्य चल रहे हैं। अब उज्जैन विज्ञान, अध्यात्म और धर्म की नगरी बन रहा है। उज्जैन के कारखानों में वर्तमान में 20 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं, आने वाले समय में 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
MP News: Women tied Rakhi in Ujjain, CM Dr. Mohan Yadav said- I became the Chief Minister with the blessings o
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बहनों के जीवन में कभी कोई कष्ट न आए भगवान श्रीमहाकालेश्वर से यही प्रार्थना है। बहनों का और हमारा रिश्ता कई वर्षों पुराना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाड़ली बहनों के सिंदूर की रक्षा करने के लिए हम दुश्मनों को उनके घर में जाकर खत्म करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। हम सब पूरी आत्मीयता और आतिथ्य भाव के साथ सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं का अभिनंदन करेंगे। करीब 29 कि.मी. के नए घाटों का निर्माण सिंहस्थ के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे एक ही समय में बहुत सारे लोग स्नान कर सकेंगे। उज्जैन पर सभी देवी देवताओं का विशेष आर्शीवाद है। औद्योगिक क्षेत्र का भी निरंतर विकास हो रहा है। नए कारखाने खुल रहे हैं, जिनके माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed