सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: PM Modi is a true Karmayogi and an extraordinary human being, Shivraj said on the release of 'Apnapan', Ve

MP: PM मोदी सच्चे कर्मयोगी और असाधारण इंसान,'अपनापन' के विमोचन पर बोले शिवराज, वेंकैया नायडू ने किया लोकार्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 26 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन: नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का मंगलवार को नई दिल्ली में लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना की।
 

MP: PM Modi is a true Karmayogi and an extraordinary human being, Shivraj said on the release of 'Apnapan', Ve
मोदी जी के ‘अपनापन’ पर शिवराज की पुस्तक का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव' का लोकार्पण मंगलवार को नई दिल्ली में हुआ। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के अलावा अनेक केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर शिवराज ने कहा कि कभी कभी आपको ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलता है, जिसे दुनिया नेता कहती है, लेकिन वास्तव में वह एक सच्चे कर्मयोगी और असाधारण इंसान होते हैं। वह इंसान नरेंद्र मोदी हैं। 


ये भी पढ़ें-  भोपाल में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़: सड़क किनारे भट्टी लगाकर बना रहा था घातक हथियार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम का हर वर्ग से आत्मीय जुड़ाव : नायडू
समारोह को संबोधित करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि 'अपनापन' केवल पुस्तक का शीर्षक नहीं, बल्कि विश्वास, संवाद और राष्ट्रीय दायित्व की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' जैसे संवाद माध्यमों के जरिए देश के हर वर्ग से आत्मीय जुड़ाव स्थापित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और सांस्कृतिक आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली है। वेंकैया नायडू ने शिवराज सिंह चौहान की कार्यशैली और सादगी की भी सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता उन्हें 'मामा' कहकर संबोधित करती है, जो उनके प्रति जनता के विश्वास और आत्मीय संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का सार्वजनिक जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। 
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- Bhopal: पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी बदमाश, कई किलोमीटर पीछा कर किया गिरफ्तार

पुस्तक सिर्फ संस्मरण नहीं : देवेगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा कि यह पुस्तक केवल संस्मरण नहीं, बल्कि जनसेवा, संवेदनशील नेतृत्व और विकास के मानवीय दृष्टिकोण की गंभीर अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि किसी भी जननेता की वास्तविक ताकत उसकी संवेदनशीलता और आमजन के प्रति समर्पण में होती है। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: रचना टॉवर में इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैट्री बदलने के दौरान लगी आग, एसयूवी कार भी जलकर खाक

पीएम के साथ 35 वर्षों के अनुभव साझा 
पुस्तक में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने मोदी जी के संगठन कौशल, कार्यकर्ता-प्रेम, राष्ट्र के प्रति समर्पण और आमजन से जुड़ाव को अनेक प्रसंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। पुस्तक में कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक की यात्रा के दौरान मोदी जी के मानवीय, दूरदर्शी और परिणामोन्मुख व्यक्तित्व का प्रभावशाली चित्रण किया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP: पीएम आवास योजना के नाम पर 1.53 लाख की साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्नल को हार्ट ऑपरेशन के बहाने लगाया चूना

पीएम का हर क्षण देश व समाज के लिए
अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने 35 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर क्षण देश और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करते देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का अपनापन केवल राजनीतिक व्यवहार नहीं, बल्कि उनके भीतर की करुणा, सेवा-भाव और सच्चे जनसमर्पण का स्वाभाविक विस्तार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता उनकी उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी पारदर्शी नीयत, सादगीपूर्ण जीवन और निरंतर कर्मशीलता से निर्मित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed