{"_id":"6a0b42a45b4812e61a04405d","slug":"mp-police-recruitment-update-results-for-the-second-phase-of-si-recruitment-released-1-639-candidates-advanc-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी पुलिस भर्ती अपडेट: एसआई भर्ती के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी पुलिस भर्ती अपडेट: एसआई भर्ती के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर में पहुंचे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 18 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एसआई भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। 500 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 1639 उम्मीदवार अगले दौर में पहुंचे हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच से गुजरना होगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण का परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती के 500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवार अगले चरण की तैयारी में जुट गए हैं।
1166 पुरुष और 473 महिला अभ्यर्थी चयनित
मंडल द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 1639 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। इनमें 1166 पुरुष और 473 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्य परीक्षा प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, सागर और सीधी सहित चार शहरों में आयोजित की गई थी।
अब होगी दौड़, नापजोख और इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले और सबसे महत्वपूर्ण चरण से गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी), इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड और शेड्यूल जल्द होगा जारी
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि अगले चरण की तारीख, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो।
यह भी पढ़ें-भर्ती परीक्षाओं की फीस से बढ़ी युवाओं की मुश्किलें, OTF की मांग पर सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस
फर्जी खबरों से सावधान रहने की सलाह
मंडल ने उम्मीदवारों से सोशल मीडिया और गैर-आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील भी की है। भर्ती से जुड़ी हर जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही देखने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताने का दावामंडल के मुताबिक परीक्षा प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 तक पूरी कर ली गई थी और पूरी भर्ती प्रक्रिया नियमों एवं पारदर्शिता के साथ आयोजित कराई गई।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X