फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Monsoon brings bounty to MP; heavy downpour across more than 35 districts; alert issued for heavy

MP Weather : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून,35 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश, अगले दो दिन भारी बरसात का अलर्ट

Wed, 22 Jul 2026 08:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 22 Jul 2026 08:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। पिछले 24 घंटे में 35 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हुई और नर्मदापुरम में सबसे अधिक 4.2 इंच पानी बरसा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
MP Weather: Monsoon brings bounty to MP; heavy downpour across more than 35 districts; alert issued for heavy
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी के कारण प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में 35 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम सबसे ज्यादा भीगा, जहां 4.2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


नर्मदापुरम सबसे ज्यादा भीगा, भोपाल सहित कई जिले तरबतर
बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम में 4.2 इंच, नरसिंहपुर में 2.5 इंच, राजगढ़ में 2.4 इंच, सीहोर और मलाजखंड में 2.2-2.2 इंच तथा भोपाल में 2.1 इंच बारिश हुई। पचमढ़ी और मंडला में 1.8 इंच, श्योपुर में 1.5 इंच, सिवनी में 1.3 इंच और खरगोन में 1.1 इंच पानी गिरा। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, दमोह, बैतूल, छिंदवाड़ा, सतना, धार, रतलाम, शाजापुर, विदिशा, देवास, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, उमरिया, शिवपुरी, टीकमगढ़ और कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन


 इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया और कटनी में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, इंदौर, धार, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, श्योपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, राजगढ़ और अशोकनगर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बड़े तालाब में अतिक्रमणों को लेकर एनजीटी की फटकार, अगली सुनवाई में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश


48 घंटे तक बना रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में मानसून मजबूत बना हुआ है। इसके चलते अगले 24 से 48 घंटे तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed