{"_id":"698be2601acea7830b07edca","slug":"mp-weather-today-effect-of-dual-weather-in-mp-heat-during-the-day-chill-at-night-weather-will-change-with-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: एमपी में दोहरे मौसम का असर, दिन में गर्मी, रात में ठिठुरन, नए सिस्टम से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: एमपी में दोहरे मौसम का असर, दिन में गर्मी, रात में ठिठुरन, नए सिस्टम से बदलेगा मौसम
Wed, 11 Feb 2026 07:31 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:31 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में मौसम का दोहरा असर दिख रहा है। 15 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जबकि 11 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। नर्मदापुरम सबसे गर्म और कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है और ठंड फिर बढ़ेगी।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर में धूप तेज हो रही है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, वहीं रात और सुबह के समय सर्दी अब भी महसूस की जा रही है। मंगलवार को भोपाल और इंदौर सहित 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जबकि रात के समय 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल देश में दो सिस्टम सक्रिय हैं, लेकिन वे कमजोर स्थिति में हैं, इसलिए प्रदेश में बारिश की संभावना कम है। हालांकि 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
नर्मदापुरम सबसे गर्म, कल्याणपुर में कड़ाके की ठंड
मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, सागर, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़, बैतूल, गुना, धार, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम और मंडला सहित कई शहरों में पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा।वहीं रात के तापमान की बात करें तो शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई, जहां पारा 4.5 डिग्री तक लुढ़क गया। कटनी के करौंदी में 5.9 डिग्री, अमरकंटक में 7.8 डिग्री, खजुराहो में 8.2 डिग्री, पचमढ़ी और उमरिया में 8.4 डिग्री, रीवा में 8.5 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, मंडला में 9.1 डिग्री, दतिया में 9.5 डिग्री और नौगांव में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मैनिट भोपाल में पढ़ाई का सिस्टम बदला, अब विदेश में पढ़ाई और स्टार्टअप भी बनेंगे डिग्री का हिस्सा
पहाड़ों की बर्फबारी का दिखेगा असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर आने वाले दिनों में प्रदेश पर पड़ेगा। फिलहाल अगले दो दिन तक दिन का तापमान बढ़ा हुआ रह सकता है, क्योंकि धूप तेज बनी हुई है। लेकिन जैसे ही सिस्टम आगे बढ़ेगा और बर्फ पिघलेगी, उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे मौसम में फिर बदलाव आएगा।
यह भी पढ़ें-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे 12वीं विद्यार्थियों ने कहा- सरल रहा पेपर
फिर बदलेगा मिजाज
विशेषज्ञों के मुताबिक 13, 14 और 15 फरवरी के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन और रात दोनों के पारे में 3 से 4 डिग्री तक कमी आ सकती है। इससे एक बार फिर ठंड का असर बढ़ेगा, खासकर सुबह और देर रात के समय सर्दी ज्यादा महसूस होगी।फिलहाल प्रदेश में मौसम का यह ‘मिक्स पैटर्न’ लोगों को हैरान कर रहा है दोपहर में गर्मी और रात में सर्दी, यानी एक ही दिन में दो मौसम का एहसास।