फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update Severe heat wave in Madhya Pradesh heat like day even at night Rajgarh was hottest

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का सितम, रात में भी पड़ रही दिन जैसी गर्मी, सबसे गर्म रहा राजगढ़

Fri, 24 May 2024 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 May 2024 09:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी समेत प्रदेश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां रात में भी 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के आठ शहरों में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
MP Weather Update Severe heat wave in Madhya Pradesh heat like day even at night Rajgarh was hottest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में इस समय गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालत यह है कि दिन के अलावा रात में भी टेंपरेचर 31 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के आठ शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया। राजगढ़ का तापमान सबसे ज्यादा 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


राजगढ़ के बाद रतलाम और नीमच में भी तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के चलते शुक्रवार को भोपाल से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे देरी से रवाना हुई। 
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान

  • भोपाल- 43.7 डिग्री

  • इंदौर- 44.1 डिग्री    

  • ग्वालियर- 41.4 डिग्री

  • जबलपुर- 40 डिग्री

  • उज्जैन- 44.2 डिग्री

शनिवार से नौतपा, 15 जिलों में रेड अलर्ट
शनिवार 25 मई से देश भर में नौतपा की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान प्रदेश में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पहले ही दिन 25 मई को तीन जिलों और दूसरे दिन 26 मई को प्रदेश के 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 45 डिग्रा सेल्सियस से ज्यादा तापमान वाले शहर

  • राजगढ़- 46.3 डिग्री

  • रतलाम- 46.2 डिग्री

  • नीमाच- 46.1 डिग्री

  • बड़वानी- 45.7 डिग्री                    

  • खंडवा- 45.5 डिग्री                          

  • धार- 45.3 डिग्री

  • खरगौन- 45.2 डिग्री  

  • शाजापुर- 45.2 डिग्री                      

इन शहरों में 40 से ज्यादा रहा तापमान
सीहोर में 44.7 डिग्री,   उज्जैन और गुना में 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उमरिया, नौगांव, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, सीधी, खजुराहो, नर्मदापुरम, मंडला, सागर, बैतूल, दमोह, रायसेन, टीकमगढ़ और नरसिंहपुर में तापमान 40 डिग्री से 43.8 डिग्री तक दर्ज किया गया।


प्रदेश में इसलिए पढ़ रही भीषण गर्मी
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 4-5 दिन पहले तक एक ट्रफ लाइन तेलंगाना से पूर्वी मध्यप्रदेश तक बनी थी, जो गुजर गई है। ड्राइ वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी गुजर रहा था। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी गर्म हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्से को ज्यादा प्रभावित कर रही थीं। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुेलेशन है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन संभाग में पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं। इस कारण कुछ जिलों में लू का असर है। ग्वालियर-चंबल के साथ मालवा-निमाड़ में भी भीषण गर्मी है। मई के आखिरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।


भोपाल में सबसे गर्म रही रात
राजधानी भोपाल में गर्मी ने अपना असर दिन के साथ रात में भी दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 31.2° दर्ज किया गया है। अधिकतम टेम्प्रेचर 44.4° था। एसी, कूलर-पंखे भी जवाब दे रहे हैं। दिन-रात घंटों गुल हो रही बिजली की वजह से एक-एक मिनट मुश्किल से निकल रहा है। राजधानी में इस समय रात और दिन में बिजली की को पटौती हो रही है। इस वजह से लोगों की रात में सोना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed