फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Murder of a family bond: Father killed minor daughter in a bid to find buried treasure; arrested.

रिश्ते का कत्ल: पिता ने गड़े धन की लालच में दी नाबालिग बेटी की बलि, तीन माह लापता रहा, अब गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 10:37 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 10:37 PM IST
सार

भोपाल के सूखीसेवनिया क्षेत्र में लापता किशोरी नंदनी की हत्या उसके पिता ने गड़े धन के लालच में कथित बलि देने के लिए दो साथियों के साथ मिलकर की। आरोपी ने हत्या कर शव खेत में दफना दिया। तीन महीने बाद गिरफ्तारी के बाद उसने अपराध स्वीकार किया, जबकि दो आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
Murder of a family bond: Father killed minor daughter in a bid to find buried treasure; arrested.
Photo Title - फोटो : credit

विस्तार

राजधानी भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में देर रात खेत में बने मकान से सोते समय रहस्यमय तरीके से लापता हुई किशोरी की हत्या उसके ही पिता ने गड़े हुए धन के लालच में बलि देने के चक्कर में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। हत्या की एफआईआर कराने के बाद से पिता लापता हो गया था। वह तीन माह बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो मामले का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


सूखीसेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी नंदनी कुशवाह 3-4 अप्रैल की दरमियानी रात खेत में बने छोटे से मकान के बाहर सो रही थी, वहीं से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। चार अप्रैल को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 7 मई को चैनसिंह के खेत से 200 मीटर दूर एक कंकाल बरामद किया था, जो नंदनी का ही था। नंदनी कक्षा दसवीं तक पढ़ी थी। इसके बाद उसका पीएम कराया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल दंपती हत्याकांड खुलासा: दो करोड़ का मकान हड़पने की साजिश रच कराया कत्ल, प्रॉपर्टी डीलर भाइयों की करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने जताया था पति पर हत्या का शक
पीएम रिपोर्ट आने से पहले नंदनी का पिता और मामले का फरियादी चैनसिंह लापता हो गया था। उसकी पत्नी ने चैनसिंह पर ही बेटी की हत्या का शक जताया था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने चैनसिंह को विदिशा जिले के गंजबासौदा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके दो अन्य परिचितों ने धन का लालच दिया था, जिसके लिए बलि देना थी। कोई और नहीं मिला तो मैंने अपनी ही बेटी की बलि देने के लिए पहले उसकी डंडे से पीटकर हत्या की, बाद में मौत को सुनिश्चित करने के लिए गला भी दबाया था। हत्याकांड में चैनसिंह के दो और साथी शामिल हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने किशोरी की हत्या के बाद उसके शव को पड़ोस के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed