{"_id":"6a856d367ba9dcdf4c05f5f3","slug":"on-duty-ssb-jawan-shoots-self-in-bhopal-asks-wife-for-forgiveness-in-suicide-note-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे माफ कर देना': भोपाल में ड्यूटी पर तैनात SSB जवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पत्नी से मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुझे माफ कर देना': भोपाल में ड्यूटी पर तैनात SSB जवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पत्नी से मांगी माफी
Wed, 19 Aug 2026 02:15 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:15 PM IST
सार
भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में तैनात 35 वर्षीय एसएसबी जवान संदीप खारवाते ने बुधवार तड़के सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से मराठी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान ने पत्नी से माफी मांगी और निजी कारणों का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान महाराष्ट्र निवासी 35 वर्षीय संदीप खारवाते के रूप में हुई है। घटना बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। नाइट ड्यूटी खत्म करने के बाद जवान ने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस को मराठी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। प्राथमिक जांच में घटना की वजह निजी कारण बताई जा रही है।
रात 10 बजे पत्नी से हुई थी आखिरी बात
मृतक जवान की पत्नी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे उनकी पति संदीप से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय उन्होंने ड्यूटी पर होने की बात कही थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 4 बजे विभाग की ओर से उन्हें संदीप की मौत की दुखद सूचना मिली।
हिंदी अनुवाद के बाद होगी सुसाइड नोट की जांच
कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के मुताबिक, घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट मराठी भाषा में लिखा गया है। सुसाइड नोट का हिंदी में अनुवाद कराकर उसका बारीकी से परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्राथमिक तौर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, जवान ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी से माफी मांगी है और यह कदम उठाने के पीछे निजी कारणों का जिक्र किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झाबुआ में कुएं के पास लावारिस मिला नवजात: रोने की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे, टीआई ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान के साथियों, विभागीय अधिकारियों और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि आत्महत्या से जुड़े हर पहलू की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। ऑन-ड्यूटी जवान द्वारा आत्महत्या की इस घटना ने वर्दी वाली नौकरियों में मानसिक दबाव और तनाव से जुड़े सवाल भी खड़े कर दिए हैं। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच और सुसाइड नोट के विस्तृत परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगा।