{"_id":"69ce5d9845534b252d04c4ab","slug":"pg-crisis-costlier-cylinders-shrinking-business-crisis-deepens-for-small-traders-in-bhopal-as-large-outlets-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: महंगा सिलिंडर, सिमटता कारोबार,भोपाल में छोटे व्यापारियों पर संकट गहराया,बड़े आउटलेट्स ने बढ़ाए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: महंगा सिलिंडर, सिमटता कारोबार,भोपाल में छोटे व्यापारियों पर संकट गहराया,बड़े आउटलेट्स ने बढ़ाए दाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से भोपाल में खाने-पीने का कारोबार प्रभावित हुआ है। बड़े रेस्टोरेंट्स ने दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन छोटे व्यापारी प्रतिस्पर्धा के कारण कीमत नहीं बढ़ा पा रहे और घाटे में काम कर रहे हैं। सिलिंडर की किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने परेशानी और बढ़ा दी है।
सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कमर्शियल LPG सिलिंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी ने राजधानी भोपाल में छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। खाड़ी देशों में जारी अशांति के कारण गैस संकट गहराने से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम में करीब 195 रुपए तक का उछाल आया है। इसका सीधा असर अब होटल, रेस्टोरेंट और ठेलों पर साफ नजर आने लगा है। जहां बड़े रेस्टोरेंट और ब्रांडेड फूड आउटलेट्स ने मेन्यू के दाम बढ़ाकर अपनी लागत निकालनी शुरू कर दी है, वहीं छोटे दुकानदारों के सामने ग्राहकों को बचाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। छोटे व्यापारियों का कहना है कि कंपटीशन के इस दौर में अगर हम रेट बढ़ाते हैं, तो ग्राहक तुरंत दूसरी दुकान पर चले जाते हैं। ऐसे में कई लोग घाटे में भी दुकान चलाने को मजबूर हैं।
खाने की थाली से लेकर फास्ट फूड तक महंगा
गैस महंगी होने का असर सीधे किचन पर पड़ा है। भोपाल के कई रेस्टोरेंट्स और भोजनालयों में सैंडविच, पास्ता, सूप जैसे आइटम्स पर 10 से 20 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं साधारण थाली 20 से 30 रुपए तक महंगी हो चुकी है। पहले 160 रुपए में मिलने वाली थाली अब 180 रुपए और 180 वाली थाली 210 रुपए तक पहुंच गई है।
छोटे व्यापारियों की सबसे बड़ी दिक्कत
छोटे ढाबा संचालकों और स्ट्रीट वेंडर्स का कहना है कि उनकी स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।एक तरफ सिलिंडर महंगा मिल रहा है। दूसरी तरफ समय पर सप्लाई नहीं मिल रही है। और ऊपर से ग्राहक दाम बढ़ाने पर छिटक रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि बड़े होटल में लोग मजबूरी में भी जाते हैं, लेकिन हमारी दुकान पर ग्राहक विकल्प ढूंढ लेते हैं।
यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम यादव, बोले-घुसपैठियों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं
सप्लाई संकट और ब्लैक मार्केटिंग ने बढ़ाई परेशानी
स्थिति सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं है। बाजार में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत भी बनी हुई है। कई व्यापारियों को मजबूरी में ब्लैक में ज्यादा कीमत देकर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। सर्वर डाउन जैसी तकनीकी दिक्कतों के कारण बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। खाद्य विभाग की टीम समय-समय पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कालाबाजारी पूरी तरह थम नहीं पाई है।
यह भी पढ़ें-राजेंद्र भारती केस पर भड़की कांग्रेस, पूर्व मंत्री बोले पाकिस्तान जैसी राजनीति, लोकतंत्र को खतरा
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
व्यापारियों का कहना है कि अगर गैस की कीमतें और बढ़ीं या सप्लाई में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं।ग्राहक भी समझ रहे मजबूरीआम लोग महंगाई से परेशान जरूर हैं, लेकिन वे दुकानदारों की स्थिति को भी समझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब लागत बढ़ेगी, तो खाने के दाम बढ़ना तय है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X