सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Property dealer duped of Rs 18.5 lakh in the name of Munake in share trading, trapped in the trap of Reel

Bhopal News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर को साढ़े 18 लाख की चपत, रील के झांसे में फंसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

चूनाभट्टी क्षेत्र में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से करीब 18.55 लाख रुपये ठग लिए। मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया और पैसे निकालने पर अतिरिक्त रकम मांगी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

Property dealer duped of Rs 18.5 lakh in the name of Munake in share trading, trapped in the trap of Reel
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

साइबर जालसाजों ने प्रॉपर्टी डीलर को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देते हुए अपने जाल में फंसाया तथा किस्तों में उनसे करीब साढ़े 18 लाख रुपए ऐंठ लिए। अपने पैसे वापस मांगने पर जब ठगों ने उनके संपर्क खत्म कर दिया तो मामले की शिकायत साइबर सेल में कर दी गई। करीब दो महीने पुराने इस मामले में अब चूनाभट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर किया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- 55 साल के अधेड़ ने 13 वर्षीय बच्ची को छेड़ा तो नीमच में हुआ बवाल, पुलिस पर पथराव; दागे आंसू गैस के गोले
विज्ञापन
विज्ञापन


चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार चाणक्यपुरी में रहने वाले 50 वर्षीय ललित नामदेव प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ही वे शेयर बाजार में निवेश भी करते हैं। जनवरी के महीने में सोशल मीडिया पर उन्होंने एक रील देखी, जिसमें शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। उन्होंने वहां पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो एक महिला ने कॉल रिसीव किया। उस महिला ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग के तहत निवेश करने पर उन्हें बड़ा मुनाफा होगा। महिला का कहना था कि वह उसका ऐप ट्रेडिंग में मदद कर अपना कमीशन लेगा। ललित ने उस पर भरोस किया तथा पैसे लगाना शुरू कर दिए। जब वे करीब 50 लाख रुपए का लाभ कमा चुके तो उन्होंने अपने पैसे वापस लेने की बात की। इस पर साइबर ठग ने उनसे कहा कि इस रकम को निकालने के लिए रकम का 25 प्रतिशत जमा करना होगा। इस समय ललित करीब 18 लाख 55 हजार रुपए जमा कर चुके थे। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तथा मामले की शिकायत साइबर पुलिस को कर दी। साइबर पुलिस ने जीरो पर कायम करने के बाद प्रकरण चूनाभट्टी थाने भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed