सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Property Rates Set to Rise in Bhopal: Average 11% Hike Proposed Across 732 Locations; Final Decision on March

भोपाल में प्रॉपर्टी रेट बढ़ने की तैयारी: 732 लोकेशनों पर औसतन 11% बढ़ोतरी प्रस्तावित, 23 मार्च को अंतिम फैसला

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 18 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में 732 लोकेशनों पर प्रॉपर्टी के गाइडलाइन रेट औसतन 11% तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिस पर अंतिम फैसला 23 मार्च को होगा। पहले 35% बढ़ोतरी का प्रस्ताव था, जिसे आपत्तियों के बाद घटाया गया। 2,175 जगहों के सर्वे के आधार पर यह प्रस्ताव तैयार हुआ है। भोवरी में किसानों के विरोध के चलते रेट नहीं बढ़ेंगे, जबकि एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में कम डिमांड पर BDA को अध्ययन के निर्देश दिए गए हैं।

Property Rates Set to Rise in Bhopal: Average 11% Hike Proposed Across 732 Locations; Final Decision on March
भोपाल कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में जमीन और मकानों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 732 लोकेशनों पर औसतन 11% तक गाइडलाइन रेट बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस पर अंतिम निर्णय 23 मार्च को लिया जाएगा।कलेक्टोरेट में बुधवार को हुई जिला मूल्यांकन समिति की दूसरी बैठक में 2,175 लोकेशनों की समीक्षा की गई। इनमें से 732 जगहों पर औसतन 11% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। करीब 40 सुझावों में से 28 ने रेट बढ़ाने का समर्थन किया।
Trending Videos


जनप्रतिनिधियों से बिना चर्चा बढ़ोतरी पर आपत्ति
बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी मौजूद रहे, वहीं सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बिना जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए रेट बढ़ाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि फैसला लेते समय आम जनता की भावना का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोवरी में नहीं बढ़ेंगे रेट
भोवरी क्षेत्र में किसानों के विरोध को देखते हुए यहां रेट नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि यहां 2025-26 के रेट ही लागू रहेंगे।

35% बढ़ोतरी का प्रस्ताव हुआ कम
शुरुआत में अधिकारियों ने 35% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आपत्तियों के बाद इसे घटाकर औसतन 11% किया गया। विधायक सबनानी ने एक ही कॉलोनी और वार्ड में अलग-अलग रेट पर सवाल उठाए और सुधार की मांग की। उन्होंने प्रेमपुरा और भदभदा इलाके में रेट न बढ़ाने की भी सिफारिश की।

सैंपदा 2.0 और सैटेलाइट से हुआ सर्वे
सीनियर डिप्टी रजिस्ट्रार स्नेहेश शर्मा ने बताया कि 2017 से 2026 तक के सैटेलाइट डेटा और सैंपदा 2.0 प्लेटफॉर्म के जरिए 2,175 लोकेशनों का विस्तृत सर्वे किया गया। इसमें आम लोगों की आपत्तियां और सुझाव भी शामिल किए गए।

यह भी पढ़ें-भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस


एयरपोर्ट रोड पर कम डिमांड, BDA को फटकार
एयरपोर्ट रोड और एयरो सिटी इलाके में प्लॉट्स की कम बिक्री पर भी सवाल उठे। BDA ने रक्षा विहार कॉलोनी के पास रेट घटाने का सुझाव दिया था। इस पर कलेक्टर ने BDA अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूरे एयरपोर्ट रोड क्षेत्र का विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए। अब 23 मार्च को होने वाली बैठक में गाइडलाइन रेट को अंतिम रूप देकर फ्रीज किया जाएगा। अगर प्रस्ताव पास होता है, तो भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो सकता।

यह भी पढ़ें-राज्यसभा में दिग्विजय सिंह का संदेश, विदाई नहीं, नई पारी की शुरुआत, बोले-अभी और काम बाकी है


 किन-किन कैटेगरी में होगा बदलाव
 इंडस्ट्रियल और स्पेशल जोन
SEZ प्रभावित क्षेत्र
नए औद्योगिक क्लस्टर
वार्ड आधारित ग्रोथ जोन
हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन एरिया
जहां रेट में असमानता है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed