{"_id":"69d266cb9808afcac806483b","slug":"relief-for-railway-passengers-this-summer-udhna-jaynagar-unreserved-special-train-to-run-via-bhopal-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में रेलवे यात्रियों को राहत: उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, भोपाल होकर दौड़ेगी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में रेलवे यात्रियों को राहत: उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, भोपाल होकर दौड़ेगी गाड़ी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम मध्य रेलवे ने गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उधना और जयनगर के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन (09061/09062) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी और इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उधना से जयनगर के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन (09061/09062) चलाने का फैसला लिया गया है, जो भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के 22 कोच लगाए गए हैं, जिससे बिना रिजर्वेशन यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कब चलेगी ट्रेन?
उधना से जयनगर (09061): 5 और 12 अप्रैल (रविवार)
जयनगर से उधना (09062): 6 और 13 अप्रैल (सोमवार)
कुल 2-2 ट्रिप दोनों दिशाओं में
भोपाल मंडल में प्रमुख समय
इटारसी: दोपहर 12:50 बजे
जबलपुर: शाम 4:40 बजे (उधना-जयनगर) / 3:15 बजे (वापसी)
इसके अलावा कटनी, सतना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
यह भी पढ़ें-30% से ज्यादा DNA डैमेज खतरनाक, धूम्रपान करने वालों पर सबसे ज्यादा खतरा,नई जांच से खुलेगा राज
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?
यह स्पेशल ट्रेन चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, पटना, दरभंगा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे का कहना है कि गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री आसानी से सफर कर सकें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X