सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   husband was also pressuring the retired judge's daughter-in-law to transfer ₹20 lakh from her mutual funds.

Bhopal: रिटायर्ड जज की बहू पर म्युचुअल फंड के 20 लाख ट्रांसफर कराने का भी दबाव बना रहा था पति, थाने में हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कटारा हिल्स थाने में हंगामा कर एफआईआर की मांग की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

husband was also pressuring the retired judge's daughter-in-law to transfer ₹20 lakh from her mutual funds.
ट्विशा शर्मा, जिन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वली रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोप-प्रत्यारोप दोनों ओर से लगाए जा रहे हैं। मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह पर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने अन्य परिजनों के साथ गुरुवार दोपहर कटारा हिल्स थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और ट्विशा के अधिवक्ता पति समर्थ सिंह व अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस का तर्क है कि मामला नवविवाहिता का होने के कारण जांच एसीपी कर रहे हैं। इसलिए मायके वालों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों की जांच के बाद ही जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos


मृतका ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि मेरी बहन के साथ समर्थ सिंह ने दिसंबर 2025 में शादी की थी। शादी से पहले ट्विशा अच्छी नौकरी करती थी। चूंकि डेटिंग एप के जरिए शादी हुई, इसलिए परिवार को समझने के लिए ट्विशा ने शादी के कुछ माह बाद ही नौकरी छोड़ दी थी और भोपाल में पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह के साथ रहने लगी। नौकरी छोड़ने के बाद समर्थ सिंह को पता चला कि ट्विशा शर्मा के म्युचुअल फंड में 20 लाख का निवेश है। समर्थ सिंह इसके बाद से ही ट्विशा पर दबाव बनाने लगा था कि उक्त राशि निकालकर उसके बैंक खाते में जमा कर दे या ट्रांसफर कर दे। ट्विशा ने जब 20 लाख रुपये पति समर्थ सिंह के बैंक खातों में ट्रांसफर नहीं किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

क्या है पूरा मामला
31 वर्षीय ट्विशा मूलतः नोएडा की रहने वाली थी। उसने दिसंबर 2025 में डेटिंग एप के जरिए भोपाल निवासी रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह से विवाह किया था। 12 मई को ट्विशा ने रात में फोन कर परिजनों का बताया था कि अब सहन नहीं हो रहा है। ससुराल में उसे आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। आठ दिन से लगातार टॉर्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के बाद से उसे नाकारा कहा जा रहा है। उसे अनचाहे गर्भ से बच्चे पैदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद मायके वालों ने कहा था कि तुम नोएडा आ जाओ। इसके दो घंटे बाद ही मायके वालों को ट्विशा की आत्महत्या की सूचना फोन पर मिली थी।

मायके वाले प्रकरण दर्ज कराने पर अड़े
गुरुवार को ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा, बहन, चाची और अन्य परिजन कटारा हिल्स थाने पहुंचे और थाना प्रभारी सुनील दुबे को पति समर्थ सिंह व अन्य द्वारा प्रताड़ित करने का लिखित आवेदन देते हुए प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की। इससे पहले मेजर हर्षित शर्मा पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात कर उन्हें भी आवेदन दिया है कि उनकी बहन की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है। हत्या और प्रताड़ना सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जाए। मायके वाले प्रकरण दर्ज कराने के लिए थाने में हंगामा करते रहे, लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारी बहुत फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। ट्विशा के परिजनों के आरोप है कि कटारा हिल्स थाने के टीआई की मौजूदगी में थाना परिसर में बदसलूकी की गई। बुधवार रात परिजन थाने पहुंचे तो थाने का मेन गेट बंद कर दिया गया था। पुलिस जानबूझकर हमारे कथन दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई में देरी कर रही है। आरोपी पक्ष हमारी बेटी की मौत के बाद भी उसे ही बदनाम करने में जुटा है। बेटी को ड्रग एडिक्ट तक बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य भी मिटाए गए हैं। पुलिस ससुराल पक्ष के दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

Photo Title

केस दर्ज करने की मांग लेकर थाने के बाहर जमा परिजन।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed