{"_id":"63a0959720121374af0235d2","slug":"urjaswita-samman-ceremony-2022-honoring-20-urjaswita-dr-mohan-yadav-said-that-ego-should-not-come-in-servic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2022: 20 ऊर्जस्विताओं का सम्मान, डॉ. मोहन यादव बोले सेवा में अहंकार नहीं आना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2022: 20 ऊर्जस्विताओं का सम्मान, डॉ. मोहन यादव बोले सेवा में अहंकार नहीं आना चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:21 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रकृति परिवर्तनशील है। हर समय बदलती है। हर व्यक्ति की अपनी भूमिका और सीमाएं तय हैं। ईश्वर ने हम सभी को सेवा के लिए बनाया है। लेकिन यह भी हमें ध्यान रखना होगा कि सेवा में अहंकार नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2022: 20 ऊर्जस्विताओं का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया गया। समारोह में 20 ऊर्जस्विताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रकृति परिवर्तनशील है। हर समय बदलती है। हर व्यक्ति की अपनी भूमिका और सीमाएं तय हैं। ईश्वर ने हम सभी को सेवा के लिए बनाया है। लेकिन यह भी हमें ध्यान रखना होगा कि सेवा में अहंकार नहीं आना चाहिए।
Trending Videos
ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2022 का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से बच्चों को शिक्षित करने के उपक्रम की सराहना करते हुए कहा कि एक बच्चा भी ज्ञान की बात कर सकता है। इसके जरिये उन्होंने उज्जैन के राजा भोज के बचपन का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि राजा मुंज ने बचपन में ही राजा भोज का सिर अलग करने का आदेश दिया था। तब राजा भोज ने न केवल अपने ज्ञान का सदुपयोग करते हुए अपनी जान बचाई, बल्कि राजा मुंज के हाथों होने वाले अन्याय को भी रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी का सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय ने समारोह की अध्यक्षता की। भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, आईएचएम के प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार सिंह, मध्यप्रदेश बाल आयोग के पूर्व सदस्य विभांशु जोशी और आईएफएस अधिकारी (रिटायर्ड) डॉ. एके भट्टाचार्य विशेष रूप से मौजूद थे।
महापौर मालती राय ने कहा कि आज भोपाल में कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है अपने-अपने इलाकों में हरियाली लाकर उद्यानों को बेहतर बनाना। साथ ही हम सामाजिक मुद्दों को उठाकर बुराइयों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सभी से भोपाल को नशामुक्त बनाने के लिए कदम उठाने की अपील भी की। कार्यक्रम में श्री किशन सूर्यवंशी, डॉ. आनंद कुमार सिंह और श्री विभांशु मिश्रा ने भी संबोधित किया। समारोह में मेघा सोनी ने दुर्गा स्तुति पर अपनी कथक प्रस्तुति देकर माहौल बना दिया।
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. भट्टाचार्य ने ऊर्जस्विता सम्मान समारोह की परिकल्पना साझा की। कार्यक्रम का संचालन तनिष्का पांडेय और तनिष्का आहूजा ने किया। आभार अनुराग द्विवेदी ने माना।
इस साल के अवार्डीः डॉ. सुचित्रा बनर्जी को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह नेहा बग्गा (राजनीति), सौम्या तिवारी (खेल), शिबानी घोष (समाज सेवा), शेफाली गुप्ता (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), अर्चिता पाठक (साहित्य), डॉ. अभिलाषा द्विवेदी (शिक्षा), रश्मि गोल्या (अभिनय), डॉ. शिखा जैन (कृषि), सरिता राठौड़ (मोटिवेशनल स्पीकर), डॉ. अर्चना जाधवानी (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर), मधुरिमा राजपाल (प्रिंट मीडिया), मेहबूब जहां मीर (शिक्षा), एम. पूर्णिमा (बाल संरक्षण), मनीषा सिंह सिसौदिया (बालिका सुरक्षा), नीता दीप बाजपेयी (कला), डॉ. रेणु श्रीवास्तव (कम्युनिकेशन स्किल्स), गायत्री टेकाम (स्पेशल अवार्ड) को भी सम्मानित किया गया।

कमेंट
कमेंट X