{"_id":"69bac6ca80e99ca222075698","slug":"vikramotsav-2026-cm-says-there-will-be-surya-worship-programs-in-the-state-along-with-a-theatrical-presentat-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमोत्सव 2026: सीएम बोले-प्रदेश में सूर्य उपासना कार्यक्रम, सम्राट विक्रमादित्य की नाट्य प्रस्तुति भी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमोत्सव 2026: सीएम बोले-प्रदेश में सूर्य उपासना कार्यक्रम, सम्राट विक्रमादित्य की नाट्य प्रस्तुति भी होंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में 19 मार्च को विक्रम संवत 2083 के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव के जरिए सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन ने सदियों से धर्म, ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति की ज्योति प्रज्ज्वलित की है। उज्जैन में विक्रमोत्सव का सांस्कृतिक महापर्व चल रहा है। उज्जैनी काल गणना का केंद्र रही है। हमारे सभी त्योहार मंगल तिथियों पर आते हैं जो विक्रम संवत पर आधारित हैं। इसी क्रम में सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर 19 मार्च 2026 को संपूर्ण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह 10 बजे सूर्य उपासना कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन के शिखर पर ब्रह्मध्वज स्थापित होगा और जन-जन तक महान सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा को पहुंचाने के लिए सभी जिलों में सम्राट विक्रमादित्य नाट्य की प्रस्तुति होगी।
ये भी पढ़ें- MP News: सीनियर IPS राजाबाबू सिंह ने बताया जान को खतरा, घर के बाहर हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन सदियों से धर्म, ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का केंद्र रहा है और महान सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा हर पीढ़ी तक जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। विक्रमोत्सव के अंतर्गत प्रदेश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, धार्मिक और वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नाट्य विद्यालय भोपाल के नाट्य कला दल विभिन्न जिला मुख्यालयों में जाकर नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन करेंगे। साथ ही नागरिकों को नववर्ष के महत्व से अवगत कराने के लिए भारत का नव वर्ष विक्रम संवत पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 'कर्मश्री' का विराट कवि सम्मेलन आज: डॉ. कुमार विश्वास समेत ख्यातनाम कवि करेंगे काव्य पाठ, सीएम यादव भी आएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य कार्यक्रम में भोपाल के रवींद्र भवन में सम्मिलित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में और राजेंद्र शुक्ल रीवा में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश के विभिन्न मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विक्रमोत्सव के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली परंपरा, उज्जैन की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। संगीत, नृत्य, नाटक, लोककला और वैचारिक संगोष्ठियों के जरिए दर्शकों को भारतीय कला और परंपरा से परिचित कराया जाएगा। स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कला प्रेमियों और पर्यटकों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है। विक्रमोत्सव 2025 को ईमैक्सम ग्लोबल अवार्ड द्वारा लांगस्टैंडिंग आईपी ऑफ द ईयर और एशिया के प्रतिष्ठित वॉव अवॉर्ड्स में गोल्ड अवॉर्ड मिल चुका है। 2026 का उत्सव भी अपनी सांस्कृतिक पहचान और महत्व को देश-दुनिया में और मजबूत करेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X