{"_id":"6a1d94abf14563a9670cb599","slug":"burhanpur-hit-by-dust-storm-and-torrential-rain-houses-flooded-crops-damaged-burhanpur-news-c-1-1-noi1514-4347824-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवतपा के आठवें दिन मौसम का यू-टर्न: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी; केले की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवतपा के आठवें दिन मौसम का यू-टर्न: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी; केले की फसल को नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
बुरहानपुर में नवतपा के आठवें दिन मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश से कई घरों में पानी घुस गया, टीन-शेड उड़ गए और ग्रामीण क्षेत्रों में केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। 46 डिग्री की गर्मी से राहत मिली, जबकि मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।
बुरहानपुर में नवतपा के आठवें दिन मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश से कई घरों में पानी घुस गया, टीन-शेड उड़ गए और ग्रामीण क्षेत्रों में केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। 46 डिग्री की गर्मी से राहत मिली, जबकि मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नवतपा के आठवें दिन सोमवार शाम जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं और बारिश ने कुछ ही मिनटों में कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया।
बारिश से भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई घरों में पानी घुस गया। तेज हवा के कारण कई जगह टीन-शेड और टप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। अचानक मौसम बदलने के कारण लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर भी नहीं पहुंचा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश और आंधी का व्यापक असर देखने को मिला। जिले के कई गांवों में किसानों की केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि घास-चारा और गौशालाओं में रखा सामान भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मालवा के कई इलाकों में आंधी, इंदौर में 150 से ज्यादा पेड़ गिरे, देवास-उज्जैन समेत कई शहर प्रभावित
Trending Videos
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बुरहानपुर जिला भीषण गर्मी की चपेट में था और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सोमवार की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 18 जून के बाद मानसूनी गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी शाहपुर क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी ने नुकसान पहुंचाया था। वहीं सोमवार को खकनार, नेपानगर, घाघरला, हैदरपुर, नावरा, दूधिया और गोराडिया सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। ग्राम डाभियाखेड़ा के सरपंच कृष्णा कार्डेकर ने बताया कि अचानक हुई बारिश और तेज हवा के कारण कई किसानों की केले की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कमेंट
कमेंट X