सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Sword fight over vehicle parking in Burhanpur

Burhanpur: वाहन पार्किंग की बात पर तलवारबाजी, एक युवक के हाथ की उंगली कटी; दोनों पक्षों के 3 लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Nov 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Burhanpur: वाहन पार्किंग की बात पर तलवारबाजी हो गई। इस घटना में एक युवक के हाथ की ऊंगली कट गई उंगली कट गई। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Sword fight over vehicle parking in Burhanpur
वाहन पार्किंग की बात पर तलवारबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर गणपति नाका थाना क्षेत्र के हमीदपुरा में शनिवार दोपहर वाहन पार्किंग को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने तलवार से एक युवक पर हमला किया है, जिससे उसके हाथ की उंगली कट गई।

Trending Videos


बता दें कि दोनों पक्षों से कुल 3 लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले  ने बताया दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस अनुसार, गणपति नाका क्षेत्र के हमीदपुरा में पुरानी रंजिश और पार्किंग में वाहन खड़े करने की बात पर विवाद हुआ। कुछ ही देर में यह विवाद मारपीट में बदल गया। एक युवक के हाथ पर तलवार लगने से उसके हाथ की एक उंगली कट गई। सूचना मिलने पर गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए तत्काल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती पैर से घायल शेख मुबरिश, अब्दुल कुद्दुस ने कहा कि हाथ में चोट आई है। शेख मुबरिश ने बताया कि एक व्यक्ति ने मेरे भाई के साथ पार्किंग में वाहन खड़े करने की बात पर विवाद किया। हम समझाने गए तो वह घर से तलवार निकाल लाया और हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed