MP: छतरपुर में नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाला आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी टिंकू उर्फ घनश्याम ठाकुर को पकड़ लिया।
विस्तार
छतरपुर जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टिंकू उर्फ घनश्याम ठाकुर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार देर शाम गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
एसपी के निर्देश पर बनी टीम, तुरंत शुरू हुई तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिविल लाइन एसडीओपी सतीश सिंह और कोतवाली टीआई अरविंद दांगी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रा की निशानदेही और पहचान के आधार पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
चार घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पीड़िता से पूछताछ में गांव के ही टिंकू उर्फ घनश्याम ठाकुर का नाम सामने आया। इसके बाद गढ़ीमलहरा थाना पुलिस को आरोपी को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के करीब चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- MP: संकल्प यात्रा को लेकर बवाल, पुलिस व आजाद समाज पार्टी के बीच धक्का-मुक्की; 100 कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में
बांध के पास बैठा मिला आरोपी
गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। गांव के आसपास घेराबंदी की गई और आरोपी को गांव के पास स्थित बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X