{"_id":"6a086c73b53538d6ae0baa62","slug":"chhatarpur-crime-news-police-arrested-the-accused-of-molestation-in-physical-assault-case-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: कैमरे में कैद हो गई आरोपी की ये गंदी हरकत, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: कैमरे में कैद हो गई आरोपी की ये गंदी हरकत, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में हुआ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
छतरपुर में नाबालिग लड़की से सरेराह छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। जब पीड़िता जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी डरकर दूर भाग खड़ा हुआ। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस थाने में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग लड़की से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छतरपुर में दिनदहाड़े राह चलते नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधी कुइया इलाके में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के साथ गलत हरकत कर डाली। लड़की अपने साथ हुई अचानक इस गंदी हरकत को पहले भांप न सकी और छेड़छाड़ का शिकार हो गई। लेकिन जब लड़की को पता चला तो उसने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान अहमद राइन के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर सात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोधी कुइया का निवासी है।
ये भी पढ़ें- MP News: भोजशाला में गूंजे पूजा-पाठ और हनुमान चालीसा के स्वर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार हुई आराधना
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों ने भाजपा मंडल मंत्री सत्यम शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष निक्की ताम्रकार के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X