{"_id":"6961313ccdb2faaab505e174","slug":"a-young-woman-was-raped-on-the-pretext-of-marriage-she-was-physically-exploited-for-a-year-a-case-has-been-registered-against-the-accused-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-3825642-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बार-बार किया शारीरिक शोषण, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बार-बार किया शारीरिक शोषण, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 10 Jan 2026 07:40 AM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:40 AM IST
सार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रशांत सेन की तलाश शुरू कर दी है। युवती ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायत में बताया था कि विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रशांत सेन की तलाश शुरू कर दी है। युवती ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायत में बताया था कि विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पीड़ित युवती ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर प्रशांत सेन नामक युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि प्रशांत ने उसे शादी का झांसा दिया और पिछले एक वर्ष से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
ये भी पढ़ें- कियोस्क सेंटर से बरामद हुआ नकली नोट और प्रिंटर, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने किया गिरोह को बेनकाब
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर प्रशांत सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ने आश्वस्त किया है कि आरोपी की लोकेशन ट्रैक की जा रही है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन