Chhatarpur News: अवैध बालू खनन में मिट्टी धंसने से युवक की मौत, 15 फीट गहरी सुरंग बनी हादसे की वजह
छतरपुर जिले के ढिकपुरा गांव में अवैध बालू खनन के दौरान दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय मिजाजी कुशवाहा की मौत हो गई। नदी किनारे खेत के नीचे बनी करीब 15 फीट गहरी सुरंग अचानक धंस गई, जिससे वह मिट्टी में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छतरपुर जिले के ढिकपुरा गांव में अवैध बालू खनन के दौरान दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय मिजाजी कुशवाहा की मौत हो गई। नदी किनारे खेत के नीचे बनी करीब 15 फीट गहरी सुरंग अचानक धंस गई, जिससे वह मिट्टी में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकपुरा में अवैध बालू खनन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे मडिय़ान घाट के पास नदी किनारे स्थित खेत की कगर के नीचे हुई, जहां लंबे समय से अवैध रूप से बालू निकाली जा रही थी।
जानकारी के अनुसार ग्राम ढिकपुरा निवासी मिजाजी कुशवाहा (42) पिता बंदी कुशवाहा अन्य लोगों के साथ खेत के नीचे से बालू निकाल रहे थे। लगातार उत्खनन किए जाने के कारण खेत के नीचे लगभग 15 फीट से अधिक गहरी सुरंग बन चुकी थी। इसी दौरान अचानक खेत की मिट्टी भरभराकर गिर गई और मिजाजी कुशवाहा उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भांजी की शादी के लिए लौट रहे थे
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. आलोक चौरसिया ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद ग्राम ढिकपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अवैध बालू उत्खनन के कारण हुए इस हादसे ने प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X