सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Class 10 student jumps off roof, probe underway

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: 10वीं की छात्रा ने छत से कूदकर दी जान, कारणों की जांच जारी; परिजन हुए बेसुध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा के बरारीपुरा में 15 वर्षीय छात्रा हिमाक्षी डेहरिया ने चार मंजिला मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है। 

Chhindwara: Class 10 student jumps off roof, probe underway
खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा शहर के बरारीपुरा क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक 15 वर्षीय छात्रा ने पड़ोसी के मकान की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान हिमाक्षी डेहरिया (15), पिता रिक्की डेहरिया, निवासी बरारीपुरा के रूप में हुई है। वह शहर के एमएलबी स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक, छात्रा का व्यवहार सामान्य था और किसी तरह की परेशानी का कोई स्पष्ट संकेत पहले सामने नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:   पत्नी ने प्रेमी के हाथों पति को दिलवाई खौफनाक मौत, बेटी के सामने मारी गोली; फिर रची कहानी

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे छात्रा घर से निकली और पास ही स्थित एक चार मंजिला मकान की छत पर पहुंच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन बना रहा। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल छात्रा द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों, मित्रों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed