सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara cough syrup case: viscera report confirms dye ethylene glycol, 24 children killed

Chhindwara: जहरीले कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत का मामला, विसरा रिपोर्ट में डाई एथिलीन ग्लाइकॉल की पुष्टि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा और बैतूल में 24 बच्चों की मौत मामले में विसरा रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डाई एथिलीन ग्लाइकॉल अधिक मात्रा में था। जिसके कारण किडनी फेल हुई थी। 

Chhindwara cough syrup case: viscera report confirms dye ethylene glycol, 24 children killed
कफ सिरप कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वर्ष 2025 में सामने आए चर्चित कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चों की मौत के मामले में आई विसरा रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मौतें जहरीले रसायन डाई-एथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) के कारण हुईं। यह रसायन कोल्ड्रिफ कफ सिरप में निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पाया गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों के बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी सामान्य शिकायतें थीं। परिजन उन्हें परासिया स्थित एक सरकारी चिकित्सक के निजी क्लीनिक पर ले गए थे। चिकित्सक द्वारा कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखे जाने के बाद बच्चों को दवा दी गई। कुछ ही दिनों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उल्टी, पेशाब कम होना और शरीर में सूजन जैसे लक्षण बताए। हालत गंभीर होने पर कई बच्चों की किडनी फेल हो गई और एक-एक कर 24 बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विसरा जांच में पुष्टि
परासिया के एसडीओपी एवं एसआईटी प्रभारी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि मृत बच्चों के आंतरिक अंगों की जांच में डाई एथिलीन ग्लाइकॉल की मौजूदगी पाई गई है। यह रसायन किडनी पर गंभीर प्रभाव डालता है और अंगों को निष्क्रिय कर देता है। उन्होंने बताया कि कफ सिरप के नमूनों में भी यही केमिकल अत्यधिक मात्रा में मिला है। रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि मौतें जहरीली दवा के सेवन से हुईं।


पढ़ें: अशोकनगर में युवक ने खुद को मारी गोली, पूर्व विधायक का भांजा था; फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सप्लीमेंट्री चार्जशीट होगी दाखिल
एसआईटी के अनुसार, विसरा रिपोर्ट के आधार पर अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत की जाएगी। इसमें वैज्ञानिक साक्ष्यों को शामिल कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी।

11 आरोपी गिरफ्तार
मामले में कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन, दवा लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी, स्टॉकिस्ट और केमिकल विश्लेषक सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

सितंबर 2025 में बच्चों की लगातार मौतों से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। मामले की अगली सुनवाई में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed