{"_id":"69cb2d33de49ae6f3b071e90","slug":"chhindwara-tragedy-helpless-elderly-man-burnt-alive-on-bed-could-not-get-help-from-being-alone-at-home-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4110031-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: घर में लगी आग से जिंदा जले बुजुर्ग, असहाय हालत में गई जान; समय पर नहीं मिल सकी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: घर में लगी आग से जिंदा जले बुजुर्ग, असहाय हालत में गई जान; समय पर नहीं मिल सकी मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
सार
खापा स्वामी गांव में एक दर्दनाक हादसे में घर में अकेले मौजूद बुजुर्ग आग में जिंदा जल गए। लंबे समय से बीमार और असहाय होने के कारण वे खुद को बचा नहीं सके।
मामले की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के खापा स्वामी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग मदन डहरिया की घर के भीतर लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। लंबे समय से बीमार और असहाय होने के कारण वे खुद को बचा नहीं सके।
Trending Videos
परिजनों के अनुसार मदन डहरिया पिछले करीब पांच वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालत इतनी खराब थी कि वे उठ-बैठ भी नहीं पाते थे और पूरी तरह दूसरों पर निर्भर थे। सोमवार दोपहर कुछ समय के लिए जब घर में कोई मौजूद नहीं था, इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट, जलते दीये या चूल्हे से आग भड़की हो सकती है लेकिन पुलिस ने किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की पर सीमित संसाधनों के चलते समय पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक लोग अंदर पहुंचे, तब तक बुजुर्ग पूरी तरह झुलस चुके थे।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: उज्जैन में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे, गर्मी और उमस से राहत, शहरवासी खुश पर किसानों की बड़ी चिंता
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घर का मंजर देखकर बेसुध हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
सूचना पर पहुंची डूंगरिया पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
यह घटना एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि अकेले और बीमार बुजुर्गों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में निगरानी और सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हैं, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X