छिंदवाड़ा में हनीट्रैप गिरोह का खुलासा: दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार, कमरे में बुलाकर बनाते थे अश्लील वीडियो
छिंदवाड़ा पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि गिरोह लोगों को मकान में बुलाकर मारपीट और अश्लील वीडियो बनाता था। वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगता था।
छिंदवाड़ा पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि गिरोह लोगों को मकान में बुलाकर मारपीट और अश्लील वीडियो बनाता था। वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा की देहात थाना पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य लोगों को अपने जाल में फंसाकर एक मकान में बुलाते थे। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट करने और जबरन अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों द्वारा मोटी रकम की मांग की जाती थी। एक मामले में पीड़ित से पांच लाख रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है।
चमन मोहल्ले के मकान में बुलाकर बनाया वीडियो
देहात थाना निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार 9 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नूरुल हसन, संदेश सोनी, तनवीर उल्ला, सोनिका साहू और खुशबू खान ने योजनाबद्ध तरीके से उसे चमन मोहल्ला गुरैया रोड स्थित एक मकान में बुलाया। पीड़ित के अनुसार मकान के कमरे में पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जबरन कपड़े उतरवाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 5 लाख रुपये की मांग की गई।
साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र के साथ साइबर सेल की मदद ली। तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूरुल हसन (35) निवासी इकलेहरा बड़कुही, खुशबू खान (41) निवासी परासिया, तनवीर उल्ला (45) निवासी इकलेहरा बड़कुही, सोनिका साहू (36) निवासी परासिया और संदेश सोनी (40) निवासी इकलेहरा बड़कुही के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- एमपी में हादसा: नर्मदा में डूब रहे छह कांवड़ियों को गोताखोरों ने बचाया, कुछ देर होती तो जा सकती थीं छह जानें
दो आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में तनवीर उल्ला और नूरुल हसन के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट धोखाधड़ी और जुए से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले भी किसी अन्य व्यक्ति को इसी तरह अपने जाल में फंसाया था या नहीं।
3.25 लाख रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल कार क्रमांक MP28CA9304 को भी जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार कुल मिलाकर करीब 3.25 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि आरोपियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों और गिरोह की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
आरोपियों का निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों का जुलूस भी निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने कितने लोगों को निशाना बनाया और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।
