सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Labourer dies after tank collapses amid relief from thunderstorm

Chhindwara News: आंधी-बारिश से राहत के बीच दर्दनाक हादसा, टंकी गिरने से मजदूर की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा में तेज आंधी और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन शनिचरा बाजार में छत से 1000 लीटर की पानी की टंकी गिरने से मजदूर आशीष की मौत हो गई। शहर में पेड़ गिरे, बिजली बाधित हुई। अगले 2-3 दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 

Labourer dies after tank collapses amid relief from thunderstorm
बिंद्रा अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, लेकिन इसी राहत के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। कई दिनों से 41-42 डिग्री सेल्सियस तापमान झेल रहे लोगों को तेज आंधी और हल्की बारिश ने कुछ हद तक राहत दी, वहीं तेज हवाओं के चलते एक मजदूर की जान चली गई।

Trending Videos


शाम होते ही बदला मौसम का मिजाज
दिनभर की तपिश के बाद शाम करीब 5 बजे के बाद आसमान में काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। अचानक आए इस बदलाव से तापमान गिरकर करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आंधी के बीच भीषण आग, 15 से अधिक घर जले, सिलिंडर फटे, प्रशासन ने शुरू की राहत व्यवस्था

हादसा: छत से गिरी टंकी, मजदूर की मौके पर मौत
राहत भरे मौसम के बीच एक दुखद घटना कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार में सामने आई। यहां स्थित डॉ. बिंद्रा अस्पताल की छत पर रखी लगभग 1000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी तेज हवाओं के दबाव में नीचे आ गिरी। टंकी गिरते ही नीचे काम कर रहा मजदूर उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। टंकी का भारी वजन सीधे उसके ऊपर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान पातालेश्वर वार्ड निवासी आशीष (पिता तेजलाल यादव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह मजदूरी करने आया था, लेकिन कुछ ही पलों में हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। टंकी गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें- किसानों की मेहनत पर फिरा पानी: सीहोर में आंधी-बारिश से उपार्जन केंद्रों पर भीगा गेहूं, ट्रॉली कतार में बर्बादी

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि टंकी की स्थिति पहले से कमजोर थी या तेज हवाओं के कारण यह हादसा हुआ।

शहरभर में असर: पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था बाधित
आंधी-तूफान का असर पूरे शहर में देखने को मिला। कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा, जिससे कई क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।

2-3 दिन तक ऐसे ही रहेंगे हालात
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण अगले 2 से 3 दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed