फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   High-security alert in MP for NEET exam: Papers to arrive under CRPF supervision; jammers and CCTVs at centres

NEET परीक्षा को लेकर MP में हाई सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर, केंद्रों पर जैमर और CCTV

Fri, 19 Jun 2026 08:53 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 19 Jun 2026 08:53 AM IST
सार

21 जून को होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी लगाए गए हैं, प्रश्नपत्रों की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी गई है और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन से लेकर हेल्प डेस्क तक की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
High-security alert in MP for NEET exam: Papers to arrive under CRPF supervision; jammers and CCTVs at centres
नीट परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते भोपाल कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले वर्ष सामने आए पेपर लीक विवाद के बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस जमा कराने की जिम्मेदारी पहली बार सीआरपीएफ को सौंपी गई है। वाहनों की निगरानी जिला प्रशासन के अधिकारी करेंगे। राजधानी भोपाल में परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,724 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


समय को लेकर भ्रम न हो, इसलिए बाहर लगेगी बड़ी घड़ी
परीक्षा केंद्रों पर समय की स्पष्ट जानकारी देने के लिए प्रत्येक केंद्र के बाहर बड़ी घड़ी लगाई जाएगी। कई बार समान नाम वाले केंद्रों के कारण परीक्षार्थी भ्रमित हो जाते हैं, इसलिए केंद्रों तक पहुंचने के लिए दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। जहां मेट्रो निर्माण या यातायात बाधित होने की संभावना है, वहां विशेष ट्रैफिक प्रबंधन किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के दो घेरे, हर गतिविधि पर नजर
परीक्षा के दौरान बाहरी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस और होमगार्ड संभालेंगे, जबकि केंद्र के भीतर की सुरक्षा एनटीए की अधिकृत एजेंसी के जिम्मे रहेगी। केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक हर गतिविधि कैमरों की निगरानी में होगी। नकल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल को रोकने के लिए जैमर भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक मिलेगी मदद
दूसरे जिलों से आने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। यहां से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की जानकारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र को परिवहन संबंधी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

अभिभावकों के लिए भी विशेष इंतजाम
परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर इंतजार करने वाले अभिभावकों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जहां स्थायी दुकानें नहीं हैं, वहां अस्थायी स्टॉल लगाए जाएंगे। सभी केंद्रों पर जनरेटर, प्राथमिक उपचार किट, ओआरएस, मेडिकल टीम और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी रहेगी।

भोपाल समेत इन जिलों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी
भोपाल में 13,724, छिंदवाड़ा में 4,303, गुना में 1,839, विदिशा में 1,709, नर्मदापुरम में 1,283 और अशोकनगर में 865 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।

20 जून को चलेगी स्पेशल ट्रेन
नीट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 20 जून को इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में भोपाल से रतलाम के लिए भी विशेष ट्रेन संचालित होगी। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 स्लीपर, 2 सामान्य और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-मानसून की सुस्त चाल से बढ़ी चिंता, प्रदेश में 39% बारिश की कमी,39 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

21 जून को दोपहर 2 बजे से परीक्षा
 परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। प्रशासन का कहना है कि इस बार सुरक्षा, यातायात और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।


दोपहर 2 बजे से शुरू होगी परीक्षा
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 65 मिनट का प्रतिपूरक समय दिया जाएगा, जिसके चलते उनकी परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी।

ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी, एक वैध फोटो पहचान पत्र, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड पर निर्धारित प्रारूप में चिपकाई गई पोस्टकार्ड साइज फोटो साथ लानी होगी। सभी अभ्यर्थियों को फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा।

मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित
एनटीए ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस, किताबें, नोट्स, लिखित सामग्री, हैंडबैग, पर्स, खाद्य सामग्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए आवश्यक बॉल प्वाइंट पेन केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।


ड्रेस कोड का रखना होगा ध्यान
अभ्यर्थियों को हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। बड़े बटन, अधिक जेब वाले कपड़े, मोटे परिधान, आभूषण, घड़ी, बेल्ट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पहले ही देख लें परीक्षा केंद्र
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा दिवस पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने परीक्षा केंद्र का स्थान और वहां तक पहुंचने का मार्ग पहले से सुनिश्चित कर लें। संभव हो तो परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का भ्रमण भी कर लें, ताकि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed