सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Labourers returning from farm, lightning falls on tapra; brother, sister killed, 3 critical

MP: खेत से लौट रहे थे मजदूर तभी टपरे पर गिरी आकाशीय बिजली; भाई-बहन की मौत, तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए टपरे में रुके सगे भाई-बहन की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर

Labourers returning from farm, lightning falls on tapra; brother, sister killed, 3 critical
आकाशीय बिजली गिरने का प्रतिकात्मक फोटो-फोटो :अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत बटकाखापा चौकी के ग्राम कुंडाली में मंगलवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से काम कर लौट रहे लोगों ने तेज बारिश से बचने के लिए एक टपरे में शरण ली थी, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद उसी टपरे पर बिजली गिर गई। हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।


नहीं बचा पाए जान
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बारिश से बचने के लिए पास ही बने एक टपरे में एकत्र हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे टपरे पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से  उर्मिला धुर्वे (21) और उसका भाई भरत धुर्वे  (19) गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरे सदमें परिवारजन 
हादसे में वर्षीय जगवती धुर्वे (52), दयावती धुर्वे (20) और सतीराम धुर्वे (30) भी बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल हर्रई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के भाई-बहन की अचानक हुई मौत से परिजन बदहवास हैं। बुधवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मानसून की रफ्तार तेज,46 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट,72 घंटे में पूरे प्रदेश में देगा दस्तक

आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठी
हर्रई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से भी घटना की जानकारी ली गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों तथा अस्थायी टपरों में शरण लेने से बचने की अपील की है, क्योंकि ऐसे स्थान आकाशीय बिजली गिरने के दौरान अधिक जोखिम भरे साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed