सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Meat in vegetarian vegetable, Pandhurna hotel highway centre point sealed

शाकाहारी सब्जी में मांस: पांढुर्णा का होटल हाईवे सेंटर पॉइंट सील, तीन यात्रियों की शिकायत के बाद खामियां उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पांढुर्णा के हाईवे होटल में शाकाहारी भोजन में मांस मिलने की शिकायत सही पाई गई। जांच में नियमों का उल्लंघन और साफ-सफाई में खामियां मिलीं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल सील कर रजिस्ट्रेशन निलंबित किया, साथ ही नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 

Meat in vegetarian vegetable, Pandhurna hotel highway centre point sealed
जांच करती टीम
विज्ञापन

विस्तार

नागपुर-भोपाल हाईवे पर स्थित होटल हाईवे सेंटर पॉइंट एक गंभीर लापरवाही के चलते प्रशासनिक कार्रवाई की चपेट में आ गया। शाकाहारी भोजन में मांस मिलने की शिकायत सही पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात नागपुर से भोपाल जा रहे तीन यात्री चंद्रप्रकाश शर्मा, संदीप सेन और विजेंद्र सिंह इस होटल में भोजन के लिए रुके थे। यात्रियों ने शाकाहारी खाना मंगाया, लेकिन खाने के दौरान सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने से वे स्तब्ध रह गए। इस घटना से नाराज यात्रियों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए तत्काल कोतवाली थाना पांढुर्णा में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने दिखाई तत्परता
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अमित दानी ने इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन की श्रेणी में पाया और तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपराम सनोडिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विस्तृत जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- मंदसौर में खूनी खेल: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा, बाहर निकल आईं आंतें; मौत के बाद बवाल

जांच में उजागर हुई बड़ी लापरवाही
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की अलग व्यवस्था नहीं थी। यह खाद्य सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रख-रखाव में भी गंभीर कमियां पाई गईं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता था। खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई के दौरान होटल से कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिनमें प्याज, टमाटर पेस्ट, हरी चटनी, पनीर, गेहूं, तुअर दाल और चावल शामिल हैं। इन सभी सैंपल को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

रजिस्ट्रेशन निलंबित, होटल पर ताला
निरीक्षण रिपोर्ट रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी छिंदवाड़ा को भेजी गई, जिसके बाद होटल का रजिस्ट्रेशन तत्काल निलंबित कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को देखते हुए इसे सील कर दिया और सभी प्रकार की खाद्य गतिविधियों पर रोक लगा दी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत होटल संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। स्पष्ट किया गया है कि जब तक सभी कमियों को दूर नहीं किया जाता और विभाग संतुष्ट नहीं होता, तब तक होटल का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाईवे पर संचालित कई होटलों को लेकर पहले भी साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन इस तरह का मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन अधिक सख्त नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed