{"_id":"6a5754c45f5585a2d806962b","slug":"old-man-killed-in-witchcraft-and-grazing-dispute-junnardev-police-nabbed-two-accused-in-24-hours-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4503660-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू टोने के शक में हत्या: चेहरे और गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार, 24 घंटे में पुलिस ने कर दिया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू टोने के शक में हत्या: चेहरे और गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार, 24 घंटे में पुलिस ने कर दिया खुलासा
Wed, 15 Jul 2026 08:08 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:08 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में अंधेकत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामूली बात पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
जुन्नारदेव थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम बकाईनडाना (गोनावाड़ी) में बुजुर्ग किसान झाडूलाल यदुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ियां और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की शाम डायल-112 पर सूचना मिली थी कि ग्राम बकाईनडाना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही जुन्नारदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे कमलेश यदुवंशी ने बताया कि उसके पिता झाडूलाल यदुवंशी अपने खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान गांव का भगवानदास यदुवंशी अपने साथी मंगल धुर्वे के साथ कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और झाडूलाल पर गर्दन व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि तीन दिन पहले झाडूलाल ने भगवानदास यदुवंशी को अपने खेत में मवेशी चराने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि भगवानदास ने उसी समय झाडूलाल और उसके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने इस आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रिक्शे से पहले बांधा, फिर आरोपी ने चप्पलों और छाते से युवक को पीटा; मामले ने पकड़ा तूल
जादू-टोने के शक ने बढ़ाई रंजिश
पूछताछ में पुलिस को एक और चौंकाने वाली वजह पता चली। आरोपी मंगल धुर्वे ने बताया कि झाडूलाल उसके घर आता-जाता था। उसका आरोप था कि झाडूलाल ने उससे कहा था कि यदि उसके खेत में बोरिंग कराने पर पानी निकला तो वह या उसकी पत्नी मर जाएंगे। बाद में पहली बोरिंग में पानी नहीं निकला, जबकि दूसरी बोरिंग में पानी आ गया। इसके बाद मंगल को शक हो गया कि झाडूलाल ने उसके परिवार पर तंत्र-मंत्र या जादू-टोना किया है, जिससे वह और उसकी पत्नी बीमार रहने लगे। इसी शक के चलते वह झाडूलाल से रंजिश रखने लगा।
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन सुबह भगवानदास और मंगल की मुलाकात हुई। दोनों ने पुराने विवाद और कथित जादू-टोने की बात को लेकर झाडूलाल की हत्या की योजना बनाई। शाम करीब पांच बजे दोनों कुल्हाड़ी लेकर खेत पहुंचे और हमला कर फरार हो गए।
दो जगहों से दबोचे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा एसडीओपी सोनम पाटिल के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने मंगल धुर्वे को उसके रिश्तेदार के घर देलाखारी से और भगवानदास यदुवंशी को इटावा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो कुल्हाड़ियां और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए।
जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। रिमांड की कार्रवाई के बाद दोनों को जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया।
